लाइव न्यूज़ :

Amazon ने हैदराबाद में खोला दुनिया का अपना सबसे बड़ा कैंपस, 15 हजार कर्मचारी करेंगे काम

By भाषा | Updated: August 21, 2019 18:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देयह अमेजन की एक ही स्थान पर दुनियाभर में सबसे बड़ी इमारत हैअमेजन ने इस परिसर की आधाशिला 30 मार्च, 2016 को रखी थीइसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बुधवार को यहां अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का शुभारंभ किया। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अमेरिका के बाहर अमेजन के स्वामित्व वाला यह एकमात्र परिसर है। इसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे। भारत में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या 62,000 तक पहुंच गई है। बयान में कहा गया है कि कुल क्षेत्रफल के हिसाब से यह अमेजन की एक ही स्थान पर दुनियाभर में सबसे बड़ी इमारत है। इसमें 18 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल है और यह 30 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनी है। अमेजन ने इस परिसर की आधाशिला 30 मार्च, 2016 को रखी थी।

Amazon फाउंडर व सीईओ जेफ बेजॉस ने 2014 में भारत में घरेलू प्रतिस्पर्धी फ्लिपकार्ट और पेटीएम को पछाड़ने के लिए 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया था। अमेरिका की यह कंपनी देश में अब तक 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुकी है और ई-कॉमर्स का सबसे बड़ा हब बन चुकी है। 

खासकर, हैदराबाद में कंपनी ने तेजी से अपने पैर जमाए हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट में 4 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ कंपनी का फुलफिलमेंट सेंटर है जोकि भारत में सबसे बड़ा ऐमजॉन सेंटर है। 2020 तक 5.8 लाख वर्गफीट एरिया तक इसका विस्तार करने की योजना है। 

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की