लाइव न्यूज़ :

गहरे रंग वाले लोगों की पहचान में गलती करती है अमेजन की ये मशीन, लोगों ने बनाया दबाव, 1 साल तक पुलिस नहीं कर पाएगी इस्तेमाल

By भाषा | Updated: June 11, 2020 14:20 IST

अमेरिका में हथकड़ी लगे एक काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर श्वेत पुलिस ने घुटने से दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से वहां नस्लीय भेदभाव के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक अधिकार समूहों और अमेजॉन के कर्मियों ने कंपनी पर दबाव बनाया था कि वह ‘रेकॉग्निशन’ नामक अपनी तकनीक सरकारी एजेंसियों को बेचना बंद करे। उनका तर्क है कि यह लोगों की निजता का उल्लंघन करने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने में इस्तेमाल की जा सकती है। 

अमेजॉन ने चेहरा पहचानने वाली अपनी तकनीक के पुलिस द्वारा इस्तेमाल पर एक साल तक के लिये प्रतिबंध लगा दिया है। गहरे रंग वाले लोगों को पहचानने में गलती करने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही इस तकनीक के कानून-प्रवर्तकों द्वारा इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाली कंपनियों की सूची में अमेजॉन भी शामिल हो गई है। 

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने अभी यह कदम क्यों उठाया। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए प्रदर्शनों ने अमेरिका में नस्ली अन्याय की ओर ध्यान खींचा है। इससे लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा तकनीक के इस्तेमाल की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 

कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्धों का पता लगाने के लिए चेहरा पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आलोचकों का कहना है कि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। कई अमेरिकी शहरों ने पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। 

नागरिक अधिकार समूहों और अमेजॉन के कर्मियों ने कंपनी पर दबाव बनाया था कि वह ‘रेकॉग्निशन’ नामक अपनी तकनीक सरकारी एजेंसियों को बेचना बंद करे। उनका तर्क है कि यह लोगों की निजता का उल्लंघन करने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने में इस्तेमाल की जा सकती है। 

अमेजॉन ने बुधवार को एक ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद चेहरा पहचानने के लिए कड़े नियमों बनाएगी। गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे। 

हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नजर आता है।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की