लाइव न्यूज़ :

Airtel के इस प्लान में मिल रहा 3 GB डेटा रोज, कीमत के मामले में दे रहा Jio को टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 2, 2018 13:56 IST

Airtel के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 181 रुपये है। कंपनी ने इस प्लान को Reliance Jio और Vodafone को टक्कर देने के लिए पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधायूजर को इस्तेमाल के लिए कुल 42 जीबी डेटाएयरटेल का नया रिचार्ज पैक 181 रुपये का

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: टेलीकॉम सेक्टर में सस्ती कीमतों पर अनलिमिटेड कॉल और डेटा की शुरू हुई जंग का अंत होता नहीं दिख रहा है। इस जंग में हर दूसरी कंपनी एयरटेल से लेकर वोडाफोन, जियो, आइडिया और बीएसएनएल एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च कर रही है। इसी के तहत दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Airtel ने बाजार में एक और प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 181 रुपये है। कंपनी ने इस प्लान को Reliance Jio और Vodafone को टक्कर देने के लिए पेश किया है।

क्या मिलेगा Airtel के 181 रुपये प्लान में

एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 3 जीबी 2G/ 3G/ 4G डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 एसएमएस रोज के दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की होगी। यानी कि इस दौरान यूजर्स को कुल 42 जीबी मिलेगा। यह प्लान कंपनी ने उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिन्हें रोज ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

बता दें कि Airtel का यह प्लान चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध है। यह पहली बार है जब एयरटेल अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम कीमत में रोजाना 3 जीबी डेटा की सुविधा दे रहा है। इस प्लान के जरिए कंपनी उत्तर भारत की ओर ध्यान दे रही है।

Jio के 198 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर

इस प्लान की तुलना अगर जियो से करें तो यह रिचार्ज पैक 198 रुपये वाले Jio रिचार्ज प्लान के बेहद करीब है। इस प्लान में जियो यूजर्स को हर रोज 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी कि यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है जो 181 रुपये वाले एयरटेल पैक से ज्यादा है।

टॅग्स :एयरटेलजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की