लाइव न्यूज़ :

ट्विटर और मेटा के बाद अब अमेजन में भी छंटनी शुरू, इतने कर्मचारियों को निकालने की आशंका- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: November 11, 2022 16:09 IST

एक पूर्व कर्मचारी द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने पूरी रोबोटिक्स टीम को काम से निकाल दिया है। ऐसे में लिंक्डइन के एक डेटा के अनुसार, इस टीम में कुल 3,766 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसे लेकर अभी भी पुष्टी नहीं हुई है कि क्या कंपनी ने पूरे टीम को निकाल दिया है या इस टीम से केवल कुछ लोगों की ही नौकरी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर और मेटा के बाद अब अमेजन ने भी छंटनी शुरू होने की खबर सामने आ रही है।खबर के अनुसार, एक कर्मचारी ने कहा है कि कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया है। एक और कर्मचारी ने यह दावा किया है कि कंपनी ने पूरी रोबोटिक्स टीम की छुट्टी कर दी है।

नई दिल्ली:ट्विटर और मेटा के बाद अब अमेजन में भी छंटनी शुरू हो की एक खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, अमेजन के एक कर्मचारी ने बताया है कि कंपनी ने उसे निकाल दिया है। यही नहीं कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने भी कहा है कि अमेजन ने एक पूरे टीम को नौकरी से निकाल दिया है। 

हालांकि इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है कि अमेजन ने कितने लोगों को काम से निकाला है। ऐसे में इस खबर पर अमेजन के तरह से अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। 

अमेजन ने पूरी रोबोटिक्स टीम की छुट्टी की- रिपोर्ट

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी ज़ांग (Jamie Zhang) ने बताया है कि कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया है। जेमी ने काम से निकालने यानी पिंक स्लिप (Pink Slips)  थमाने की बात लिंक्डइन पर कही है। 

इसके अलावा कंपनी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने यह दावा किया है कि कंपनी ने पूरी रोबोटिक्स टीम (Robotics Team) को फायर कर दिया है। हालांकि बिजनेस टुडे ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कंपनी ने कितने लोगों को निकाला है। 

लेकिन अगर लिंक्डइन के डेटा को माने तो कंपनी के इस रोबोटिक्स टीम में कम से कम 3,766 कर्मचारी काम कर रहे थे। ऐसे में इन सारे लोगों को निकाल दिया गया है या इसमें से कुछ ही लोगों को निकाला गया है, इसका अभी भी खुलासा नहीं हो पाया है। 

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने क्या दावा किया है

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कंपनी के जिन यूनिट्स से मुनाफा नहीं आ रहा है, उस में काम करने वाले कर्मचारियों को कहीं और काम खोजने की सलाह दी जा रही है। दावे में यह भी कहा गया है कि कंपनी ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि आने वाले दिनों में या तो उन प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाएगा या उसमें काम कर रहे लोगों को निलंबित किया जाएगा। 

अमेजन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ने क्या कहा है

ऐसे में पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (People Experience and Technology) के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बेथ गैलेटी ने मेमो ने भी नई नियुक्तियों के साथ कई और मुद्दों पर बोला है। उन्होंने कहा है, “अर्थव्यवस्था के अनिश्चितता की स्थिति में पहुंचने और पिछले कुछ वर्षों में हमने कितने लोगों को काम पर रखा है, को देखते हुए एंडी और S-टीम ने इस सप्ताह नई नियुक्तियों पर विराम लगाने का फैसला किया है।”

मेमो ने इस पर बोलते हुए आगे कहा,  “हम अगले कुछ महीनों के लिए इस ठहराव को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं, और हम अर्थव्यवस्था और बिजनेस में जो कुछ भी देख रहे हैं, उस पर निगरानी करना जारी रखेंगे, जैसा ही हमें कुछ समझ में आएगा हम बिजनेस को एडजस्ट करेंगे।”

मेमो ने आगे यह भी कहा कि कंपनी अपने कुछ खास प्रोजेक्ट्स के लिए भविष्य में नियुक्तियां करते रहेगी और ऐसे में जो लोग उसमें से छोड़ कर जाएंगे, उनकी जगह दूसरे लोगों को भी मौका दिया जाएगा। 

 

टॅग्स :अमेजनमेटाट्विटरबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की