लाइव न्यूज़ :

ये 5 टिप्स बढ़ा सकते हैं आपके Laptop की बैटरी लाइफ, काम होंगे फटाफट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 15, 2018 07:44 IST

हम सभी जानते हैं कि चार्ज करने के बावजूद हम अपने लैपटॉप को पूरा दिन इस्‍तेमाल नहीं कर सकते। हमारे लिए काफी कम बैटरी बैकअप के साथ पूरा दिन निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप लैपटॉप की बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं।

Open in App

लैपटॉप हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक खास हिस्सा बन चुका है। ऑफिस हो या घर छोटे-छोटे काम के लिए हमें लैपटॉप की जरूरत होती है। लैपटॉप के जरिए आप अपने कई जरूरी काम आसानी से घर बैठे कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी आपके लैपटॉप की बैटरी आपके जरुरी काम में बाधा बन जाती है। कई बार ऐसा होता है कि आपको कोई जरूरी काम करना है लेकिन आपके लैपटॉप में चार्ज न हो या आपके पास समय भी न हो कि उसे चार्ज कर सकें। नतीजतन, हमारा लैपटॉप काम के वक्‍त बंद हो जाता है।

हम सभी जानते हैं कि चार्ज करने के बावजूद हम अपने लैपटॉप को पूरा दिन इस्‍तेमाल नहीं कर सकते। हमारे लिए काफी कम बैटरी बैकअप के साथ पूरा दिन निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से आप लैपटॉप की बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं।

लैपटॉप में न करें किसी और डिवाइज का इस्‍तेमाल

आपके लैपटॉप की बैटरी के कम चलने का कारण दूसरे डिवाइस भी हो सकते हैं जो इससे कनेक्ट है। जैसे कि माउस, यूएसबी पेन ड्राइव और प्रिंटर आदि जो आपके लैपटॉप से कनेक्‍ट हो वह बैटरी खाता है। ऐसे में उन सभी डिवाइस को लैपटॉप से बाहर निकालना बेहतर है जिनका उपयोग आप नहीं कर रहे हो।

लैपटॉप की Battery Setting में करें बदलाव

अपने लैपटॉप की बैटरी बैकअप को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप इसके पावर सेटिंग में बदलाव करें। आप सेटिंग में जाकर बैटरी खपत के ऑप्शन को चेंज करें। लैपटॉप की बैटरी के लिए सबसे अच्छा है कि आप पावर सेविंग ऑप्‍शन को चुनें जिसमें आप कम ब्राइटनेस और कई और सेटिंग्स सेट करने के लिए चुन सकते हैं।

Laptop Temperature को चेक करें

अगर हम कहीं ऐसी जगह लैपटॉप का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जहां पर Temperature सामान्य से ज्यादा है तो ऐसे में हमारा लैपटॉप जल्दी हीट हो जायेगा। जो कि हमारे लैपटॉप की बैटरी के लिए सही नहीं है। कभी भी अपने लैपटॉप को धूप और बंद कार में चार्ज न करें।

सीडी / डीवीडी ड्राइव खाली करें

अगर आपने लैपटॉप के ड्राइव में सीडी या डीवीडी डिस्क डाली है और फिलहाल उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे लैपटॉप से निकाल दें। क्योंकि इससे भी आपके लैपटॉप की बैटरी खर्च होती है।

बंद कर दें फालतू के Apps & Process

हमारे लैपटॉप में कई ऐसी ऐप्स और प्रोसेस होते हैं जो जरूरी नहीं होते लेकिन सिस्टम के बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं। ऐसे में ये ऐप्स हमारी जानकारी के बिना हमारे लैपटॉप की बैटरी को खर्च करते रहते हैं। ऐसे में हमें Task Manager Feature की मदद से सभी Apps और Processes को बंद कर देना चाहिए।

टॅग्स :लैपटॉपबैटरीटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

स्वास्थ्यSummer Fruits: गर्मियों में सुबह उठते ही जरूर खाएं ये फल, दिन भर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

स्वास्थ्यअपनी जीवनशैली को बेहतर करने के लिए क्या लें?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की