लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर को रखना है हैकर्स से सुरक्षित तो इन आसान तरीकों को करें फॉलो

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 7, 2019 07:33 IST

ऑनलाइन सर्फिंग के दौरान कई ऐसी वेबसाइट को एक्सेस करते हैं जो हमारे पीसी के लिए खतरनाक है। ऐसे में कंप्यूटर में सिक्योरिटी का न होना आपके कंप्यूटर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यहां अपनी इस खबर में आपको कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहैकर्स हैकर्स किसी न किसी लिंक या मेल के जरिए आपके कंप्‍यूटर में वायरस डाल देते हैंआपके सिस्टम में कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो इसे तुरंत अपडेट कर लेंसिस्टम या कंप्यूटर में किसी भी चीज को डाउनलोड करने से पहले उस वेबसाइट को जांच लें

इंटरनेट जितना आपके लिए फायदेमंद है उतना ही खतरनाक भी। हम ऑनलाइन सर्फिंग के दौरान कई ऐसी वेबसाइट को एक्सेस करते हैं जो हमारे पीसी के लिए खतरनाक है। ऐसे में कंप्यूटर में सिक्योरिटी का न होना आपके कंप्यूटर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यहां अपनी इस खबर में आपको कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

Windows Defender को ठीक से चेक कर लें

विडोंज 10 विंडोज डिफेंडर सिक्योरिटी सेंटर एप को शामिल किया गया है जो आपके सिंस्टम को वायरस से बचाता है। इसमें एंटीवायरस और फायरवॉल मौजूद होता है जो आपकी पीसी को मालवेयर जैसे वायरस से सुरक्षिक रखता है। ऐसे में यह चेक कर लें कि आपके कंप्यूटर में Windows Defender ठीक से काम कर रहा है या नहीं।

cybercriminal

Spam ईमेल को न खोलें

वायरस कई तरह के होते हैं। अक्सर आपके ईमेल आईडी में कई तरह की लिंक आते हैं जो आमतौर पर सुरक्षित नहीं होते हैं। ऐसे में हैकर्स हैकर्स किसी न किसी लिंक या मेल के जरिए आपके कंप्‍यूटर में वायरस डाल देते हैं। इन सबसे बचने के लिए किसी भी संदिग्‍ध ईमेल या लिंक को खोलने से पहले सोच लें।

पीसी को रखें अपडेट

विंडोज 10 में आने वाले अपडेट्स अक्सर नए सिक्योरिटी पैच के साथ आते हैं। यह सिक्योरिटी पैच आपके सिस्टम या पीसी के सभी फीचर्स पर नजर रखता है कि यह सही से काम कर रहा है या नहीं। अगर आपके पीसी का सॉफ्टवेयर कई महीनों पुराना हो चुका है तो इसमें वायरस का खतरा भी ज्यादा है। इसके लिए जरुरी है कि अपने सिस्टम के सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच कर लें। अगर आपके सिस्टम में कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो इसे तुरंत अपडेट कर लें।

computer update

फाइल डाउनलोड करने के लिए सोर्स का रखें ध्यान

अपने सिस्टम या कंप्यूटर में किसी भी चीज को डाउनलोड करने से पहले उस वेबसाइट को जांच लें। कई बार किसी वेबसाइट से फाइल को डाउनलोड करने के साथ ही कुछ वायरस या मैलवेयर भी आ जाते हैं। ऐसे में किसी भी फाइल को डाउनलोड करने के लिए सोर्स का ध्यान रखें।

backup your computer data

जरुरी फाइल का रखें बैकअप

साइबर अटैक में सबसे पहले आपके सिस्टम में रखे डाटा को हैक किया जाता है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने डाटा की बैकअप फाइल बनाकर रखें। इस डाटा को अपने किसी सुरक्षित पेन, ड्राइव, सीडी या हार्ड ड्राइव में सेव करके रखे। अगर किसी तरह का वायरस आपके सिस्‍टम में आता है तो आपके डाटा को हैक नहीं कर सकता।

टॅग्स :कंप्यूटरसिक्योरिटी बगटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!

स्वास्थ्यSummer Fruits: गर्मियों में सुबह उठते ही जरूर खाएं ये फल, दिन भर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

टेकमेनियाप्रकाश का ठोस रूप संचार में ला सकता है क्रांति

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की