लाइव न्यूज़ :

आपके डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करती है ये टॉप 5 फ्री एंटीवायरस एप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 5, 2018 18:55 IST

ये मैलवेयर प्ले स्टोर में मौजूद बेकार के एप्स में छिपे होते हैं, जिन्हें हम अनजाने में अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं।

Open in App

मौजूदा समय में अधिकांश लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड फोन में सिक्योरिटी को लेकर हमेशा से ही खतरा बना रहता है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ज्यादातर मैलवेयर एंड्रॉयड डिवाइस को टारगेट करते हैं। ये मैलवेयर प्ले स्टोर में मौजूद बेकार के एप्स में छिपे होते हैं, जिन्हें हम अनजाने में अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन में एंटीवायरस का होना बेहद जरूरी है। हम आपको ऐसे 5 एंटीवायरस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्मार्टफोन को हैकर्स और वायरस के हमलों से सुरक्षित रखेंगे।

Avira Free Antivirus

यह एंटीवायरस आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित रखता है। अवीरा का स्कैनिंग प्रोग्राम क्लाउड बेस इंटरफेज पर काम करता है। अगर आपके पीसी का कंफीग्रेशन अच्छा है, तो यह एंटीवायरस आपके लिए काफी अच्छा है और अगर कंफीग्रेशन ठीक नहीं है, तो ये आपका पीसी थोड़ा स्लो हो सकता है। इसे मैक और विंडो में भी यूज किया जा सकता है।

Avast Mobile Security

यह एप आपके ईमेल, फोन कॉल, वेब ब्राउजर और इनकमिंग मेसेज को स्कैन करता है और आपके फोन को सुरक्षित रखता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यह एप आपके हाई CPU इस्तेमाल करने वाले एप्स को बंद करके आपके फोन के चार्जिंग समय को भी बूस्ट करती है। इसके साथ ही ऐप में जंक क्लीन का भी ऑप्शन दिया गया है जो बेकार के ऐप कैच को डिलीट करके फोन की मेमोरी को भी बढ़ाता है।

Kaspersky Internet Security

कैसपरस्काई मोबाइल एंटीवायरस भी एक अच्छी सिक्योरिटी ऐप है जो आपके एंड्रायड और टैबलेट को वायरस, स्पाइवेयर और ट्रोजन्स से सुरक्षित रखती है। इस एप के जरिए आप अपने डिवाइस के निजी और प्राइवेसी डाटा जैसे कॉल, SMS और कॉन्टैक्ट को सुरक्षित रख सकते हैं। यह सिक्योरिटी ऐप बेकार के ऐप्स और SMS को भी ब्लॉक कर देती हैं।

Sophos Mobile Security

सोफोस एंटीवायरस हाल में यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। एंटीवायरस टेस्ट में यह सॉफ्टवेयर मैलवेयर को पहचान कर आपके स्मार्टफोन को इससे बचाने में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। यह एंटीवायरस यूजर के स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स के साथ-साथ फोन के मैसेज और मोबाइल ब्राउजिंग को भी स्कैन करता है। यह आपके फोन को एंटीवायरस से सुरक्षित रखता है।

NORTON security and antivirus

यह ऐप आपके फोन को एंटीवायरस, मैलवेयर और स्पाइवेयर से सुरक्षित रखती है। इस ऐप की मदद से महज एसएमएस करने से ही आप अपने फोन और सिम को लॉक कर सकते हैं। वहीं, अगर आप कॉल और मैसेज को ब्लॉक करना चाहते हैं तो ये ऐप इस काम में भी मदद कर सकती है।

टॅग्स :ऐपएंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनलैपटॉपटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की