लाइव न्यूज़ :

ये 10 पासवर्ड पिछले 12 महीने में सबसे ज्यादा हुए इस्तेमाल, कहीं आपने भी तो नहीं रखा है ऐसा पासवर्ड, अभी करें चेंज

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2021 08:55 IST

आज की दुनिया में जब संवाद से लेकर पैसे के लेनदेन तक में डिजिटल माध्यम की भूमिका अहम है, ऐसे में जरूरी है कि आपका पासवर्ड भी कॉमन या आसान नहीं हो। कई बार छोटी से गलती भारी पड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों के अनुसार कई लोग बेहद आसान या कॉमन तरह के पासवर्ड रख लेते हैं, जो खतरनाक हैहैकर्स के लिए इन लोगों को निशाना बनाना ज्यादा आसान होता हैऐसे 10 पासवर्ड की लिस्ट सामने आई है, जो पिछले 12 महीने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाई गई

आज के डिजिटल जमाने में हर किसी की जिंदगी में पासवर्ड की भूमिक बेहद अहम हो गई है। फिर चाहे मोबाइल का पासवर्ड हो या इंटरनेट बैंकिंग या फिर ईमेल, हर जगह पासवर्ड जरूरी है। ऐसे में कई बार लोग बेहद आसान या कॉमन पासवर्ड भी रख लेते हैं ताकि उसे याद रखने में आसानी हो। हालांकि क्या आपको पता है कि ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

हम आपको पिछले 12 महीने में दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। जानकार बताते हैं ऐसे पासवर्ड आसानी से हैकर्स के निशाने पर आते हैं। रुपये-पैसों का लेनदेन हो या फिर संवाद या कोई और काम, आज के दौर में पूरी दुनिया डिजिटल माध्यम पर बहुत निर्भर हो गई है। ऐसे में अपनी जानकारियों को गुप्त और निजी रखने के लिए जरूरी है कि पासवर्ड भी मजबूक हो जिसे आसानी से हैकर्स भेद नहीं सके।

दरअसल, कई बार एक छोटी से गलती भी भारी पड़ सकती है और आपको जीवन भर के लिए पछताना पड़ सकता है। पासवर्ड और साइबर सिक्योरिटी के बारे में यूके के नेशनल साइबर सिक्यूरिटी सेंटर (NCSC) के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. लैन लेवी के अनुसार एक पासवर्ड को दोबारा इस्तेमाल करना भी खतरनाक हो सकता है। उनके अनुसार लोगों को आसानी से पकड़ में आने वाले पासवर्ड जैसे पहला नाम, स्थानीय फुटबॉल टीम या पसंदीदा ब्रांड आदि जैसे नाम पर पासवर्ड कतई नहीं रखने चाहिए।

पिछले 12 महीनों में ये पासवर्ड हुए सबसे ज्यादा इस्तेमाल

- 123456- 123456789- qwerty- password- 111111- 12345678- abc123- 1234567- password1- 12345

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की