लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

By भाषा | Updated: March 30, 2020 16:52 IST

जी साथियान ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने अपनी ओर से मदद की और उम्मीद करता हूं कि आप भी गरीब और जरूरतमंदों की हर संभव तरीके से मदद करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देजी साथियान ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 1.25 लाख रुपये का दान दिया।साथियान ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में 25,000 रुपये का दान दिया है।

चेन्नई। भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए सोमवार को 1.25 लाख रुपये का दान दिया। इस बीमारी से दुनिया भर में करीब 35,000 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गयी है और इससे 25 की मौत हो गयी है। तमिलनाडु में अभी तक 67 मामले आए हैं और चेन्नई में जन्में साथियान ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री राहत कोष में 25,000 रुपये का दान दिया है।

साथियान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘यह हम सभी के लिए परीक्षा का समय है, विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों के लिए। मैं 1.25 लाख रुपये का दान (एक लाख तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष और 25 हजार प्रधानमंत्री केयर्स कोष में) देता हूं।’’

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने अपनी ओर से मदद की और उम्मीद करता हूं कि आप भी गरीब और जरूरतमंदों की हर संभव तरीके से मदद करेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक

टेबल टेनिस37 साल की उम्र में शरत कमल ने जीता ओमान ओपन, एक दशक का खिताबी इंतजार खत्म