लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी की शादी तय, निमंत्रण कार्ड की तस्वीरें लीक"

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 1, 2018 09:07 IST

लोकमत न्यूज की तरफ से April Fools' Day पर विशेष प्रस्तुति। पूरी दुनिया में एक अप्रैल को फूल्स डे मनाया जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैलः 47 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर उड़ने वाली सभी अफवाहों पर आखिरकार शनिवार को विराम लग गया। अगला लोकसभा चुनाव राहुल अब अकेले नहीं लड़ेंगे। चुनाव में उनकी पत्नी भी उनका साथ देंगी। राहुल गांधी की शादी के कार्ड की तस्वीरें सामने आ गई हैं। अर्से से राहुल गांधी की विदेशी प्रेमिका होने, बीच में एक महिला का राहुल गांधी की पत्नी होने का दावा करने जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं। लेकिन राजस्‍थान पत्रिका ने राहुल गांधी की शादी की खबर विस्तार से प्रकाशित की है। पढ़िए, क्या राहुल गांधी की शादी का पूरा ब्यौरा-

इसी साल जुलाई में होगी शादी

राजस्‍थान पत्रिका की खबर के अनुसार राहुल गांधी की शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। उनकी शादी इसी साल जुलाई के दूसरे सप्ताह में कर दी जाएगी। गांधी के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र के हवाले से पत्रिका ने लिखा है कि फिलवक्त युद्ध स्तर पर राहुल की शादी की तैयारियों पर काम चल रहा है। लेकिन इन सारी तैयारियों को अत्यंत गोपनीय रखा जा रहा है। जैसे ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसकी जानकारी लोगों को दे दी जाएगी।

कांग्रेस की विरासत आनंद भवन में होगी राहुल गांधी की भव्य शादी

कभी देश की राजनीति का केंद्र रहा स्व. मोतीलाल नेहरू का घर, जिसमें इं‌दिरा गांधी का पालन-पोषण हुआ 'आनंद भवन' वही राहुल गांधी के सात फेरों का साक्षी बनेगा। महज ढाई महीने बाद आप आनंद भवन में राहुल गांधी को परिणय सूत्र में बंधते देखेंगे। गांधी परिवार के एक खास सूत्र के अनुसार ऐसा करने से प्रदेश की राजनीति पर भी फर्क पड़ेगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक संजीवनी का भी काम करेगा। खुद सोनिया गांधी इसी खास काम से इलाहाबाद व कुछ अन्य जगहों के दौरे पर भी गई थीं।

जज की बेटी बनेगी राहुल की दुल्हनिया

राहुल गांधी की शादी की लीक हुई जानकारी अनुसार राहुल की दुल्हनिया एक जज की बेटी है। राजस्‍थान पत्रिका की खबर के मुताबिक गांधी परिवार का उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण घराने का पुराना नाता है। अब यह नातेदारी, रिश्तेदारी में तब्दील होने जा रही है। इसमें अगुआ कभी राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे एक अधिकारी हैं। ये अधिकारी जज परिवार से भी बेहद करीबी हैं। वे कई दिनों से इस शादी के लिए लगे हुए थे। अब जाकर उनकी सोनिया गांधी ने सुनी है।

राहुल गांधी के दामाद बनने पर ब्राह्मण वोट बैंक फिर लौटेगा कांग्रेस में

देश की राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले बताते हैं कि ब्राह्मण लंबे समय तक कांग्रेस के पेटेंट वोटर रहे हैं। लेकिन वीपी सिंह के जमाने में मंडल आयोग ने कांग्रेस ब्राह्मणों को ऐसा तोड़ा आज तक वापस नहीं आए। बाद के दिनों में ब्राह्मणों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ दे दिया। लेकिन बीते कुछ सालों में फिर से ब्राह्मण वोट बैंक बटा है। अब साफ तौर बीजेपी, बीएसपी या एसपी कोई ब्राह्मणों को अपना वोटर नहीं सकता। ऐसे में राहुल गांधी के दामाद बनने के बाद फिर से ब्राह्मण वोट पर कांग्रेस का कब्जा हो जाएगा, ऐसा राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है।

प्रियंका वाड्रा कर रही हैं भइया-भाभी की शॉपिंग

फिलहाल शादी की तैयारियों की जिम्‍मेदारी पूरी तरह से प्रियंका गांधी पर छोड़ दी गई है। वो ही शादी के लिए जरूरी कपड़ों-गहनों की आदि की खरीदारी कर रही हैं। राहुल इन दिनों आमागी 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं। जबकि सोनिया संगठन को फिर से मजबूत करने और आगामी चुनाव में किसी भी हालत में बीजेपी वापस सत्ता में ना आने देने में व्यस्त हैं। वे विपक्ष को डिनर पार्टी देने, ममता बनर्जी आदि से मुलाकातों में व्यस्त हैं। ऐसे में परिवार में एक ही सदस्य बचा है जो आगामी कुछ दिनों के लिए खाली है। अगले साल चुनावों के वक्त प्र‌ियंका भी अमेठी और रायबरेली के प्रचारों में व्यस्‍त हो जाएंगी।

राहुल की शादी में मोदी शाह भी होंगे आमंत्रित

तमाम वैचारिक व राजनैतिक मतभेदों के बाद भी गांधी परिवार राहुल की शादी की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आमंत्रित करेगा। राजनी‌ति में ऐसा पहले भी होता रहा है। शादी-विवाह आदि मौके पर राजनेता अपनी राजैनतिक प्रतिद्वंदता को भूलकर नवविवाह‌ित जोड़े को आशीर्वाद देने जाते हैं। मुलायम सिंह यादव के बेटे की शादी में पीएम मोदी श‌िकरत कर चुके हैं। हालांकि राहुल की शादी में जाने को लेकर अभी उनकी तरफ से कोई हलचल नहीं है।

(लेखक की गुहारः यह हमारे स्पूफ कैटेगरी के भीतर, 1 अप्रैल विशेष प्रस्तुति है। इसमें तथ्य ना तलाशें।)

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

झंड अधिक खबरें

झंडAge Of Consent: यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 18 वर्ष में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश, विधि आयोग ने केंद्र को कहा

झंड'अम्फान' से निपटने के लिए पीएम की इमरजेंसी मीटिंग, फंसे लोगों के रेस्क्यू प्लान पर चर्चा

झंडहिमा दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा- पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर पत्थर फेंकने से दुखी हूं

झंडमोदी की मिमिक्री: जन्मदिन पर 125 करोड़ देशवासियों को आया बुलाया!

झंडFriendship Day Funny Video: दोस्ती तो सब करते हैं, लेकिन यूपी वालों की बात ही अलग है