लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग LIVE कैसे देखें, क्या है भारत में समय और क्या है सूतक का टाइम, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 19:32 IST

When & where to Watch Surya Grahan Solar eclipse Live Streaming: ये वलयाकार आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसे भारत के दक्षिण भाग में ज्यादा बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में ये ज्यादा बेहतर दिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देSolar Eclipse: सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को, ऑनलाइन भी इसे लाइव देखा जा सकता है ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, दक्षिण भारत में ज्यादा बेहतर दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

Surya Grahan: पूरी दुनिया क्रिसमस और नये साल के आने के जश्न में डूबी है लेकिन इन सब के बीच सभी की नजरें 26 दिसंबर पर भी टिकी हैं जब साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण भारत समेत, एशिया के कई अन्य देशों, उत्तरी/पूर्वी अफ्रीका, उत्तरी/पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में भी दिखेगा। विज्ञान और धर्म की दृष्टि से भी सूर्य ग्रहण को नंगे आखों से देखने की मनाही है। विज्ञान के अनुसार ऐसा करने से आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वैसे आप इसे ऑनलाइन भी इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।

Solar Eclipse of December 26, 2019: वलयाकार होगा ये सूर्य ग्रहण

ये वलयाकार आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसे भारत के दक्षिण भाग में ज्यादा बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में ये ज्यादा बेहतर दिखेगा। जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

यहां देखें :- सूर्य ग्रहण से पहले कर लें ये 7 काम, नए साल में होगी इनकम में वृद्धि

भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का करीब 93 फीसदी हिस्सा चांद से ढका होगा। सूर्य ग्रहण बेंगलुरू में लगभग 90 फीसदी, चेन्नई में 85 फीसदी, मुंबई में 79 फीसदी, कोलकाता में 45 फीसदी, दिल्ली में 45 फीसदी, पटना में 42 फीसदी, गुवाहाटी में 33 फीसदी नजर आयेगा।

Solar Eclipse of December 26, Live Streaming: ऑनलाइन भी देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को गुरुवार को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से आप इसे खगोलीय घटना को अपने मोबाइल या कंम्प्यूटर पर भी देख सकते हैं। नासा के आधिकारिक यूट्य़ूब चैनल पर भी आप इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

Solar Eclipse: सूतक काल कब से होगा शुरू

हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर खास मान्यताएं हैं। खासकर सूतक के समय को सभी जानना चाहते हैं। मान्यताओं के अनुसार सूतक में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। पंचागों के अनुसार सूर्य ग्रहण का स्पर्श उत्तर भारत में गुरुवार सुबह 8.17 बजे होगा और इस ग्रहण की पूरी अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी। जानकारों के अनुसार ग्रहण का मोक्ष सुबह 10 बजकर 57 मिनट होगा। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक आज (25 दिसंबर) ही रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही भगवान की प्रतिमा भी नहीं छूनी चाहिए।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल