लाइव न्यूज़ :

स्वामी विवेकानंद की बात सुनकर जब अंग्रेजों का सिर शर्म से झुक गया, पढ़ें संयम और शालीनता की अद्भुत कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 14:35 IST

स्वामी विवेकानंद संयम और शालीनता की तस्वीर थे जिनसे हम काफी कुछ सीख सकते हैं। आज हमें कोई कुछ कह दे या बुराई कर दे तो हम तुरंत जवाब देने के लिए तैयार हो जाते हैं। विवेकानंद ऐसे बिल्कुल नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी विवेकानंद से हर इंसान सीख सकता है संयम और शालीनताट्रेन में सफर के दौरान अंग्रेजों की बात का नहीं माना था बुरा, बाद में अंग्रेजों ने ही मांगी माफी

कोई कुछ कह दे, हमारी बुराई करे तो हमारे कान तुरंत खड़े हो जाते हैं और हम तुरंत लड़ने-भिड़ने पर उतारु हो जाते हैं। स्वामी विवेकानंद लेकिन ऐसे बिल्कुल नहीं थे। उनमें संयम और शालीनता ऐसी थी जिससे हर इंसान को सीखना चाहिए। स्वामी विवेकानांद एक बार ट्रेन से कहीं जा रहे थे। स्वामी जिस ट्रेन डब्बे में वह सफर कर रहे थे, उसमें कुछ अंग्रेज यात्री भी मौजूद थे।  

उन अंग्रेजों को साधुओं से बहुत चिढ़ थी। स्वामी जी को देखकर उन्होंने उनकी निंदा करनी शुरू कर दी। वे गाली भी दे रहे थे। उन्हें लगा था कि स्वामीजी अंग्रेजी नहीं जानते होंगे। इसलिए उन्होंने आपसी बातचीत में साधुओं को काफी बुरा-भला कहा। वैसे उन दिनों की हकीकत भी यही थी कि अंग्रेजी जानने वाले साधु होती भी नहीं थे।

रास्ते में एक बड़ा स्टेशन आया। वहां, स्वामी विवेकानंद के स्वागत के लिए हजारों लोग उपस्थित थे। उनमें कुछ विद्वान और अधिकारी भी थे। स्टेशन पर उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद अंग्रेजी में पूछे गये सवालों का जवाब स्वामीजी अंग्रेजी में ही दे रहे थे। उन्हें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देखकर उन उन अंग्रेज यात्रियों को मानो सांप सूंघ गया, जो रेल में उनकी बुराई कर रहे थे। अवसर मिलने पर वे विवेकानंद के पास आए और उनसे नम्रतापूर्वक बोले, 'आपने हमारी बातों का बुरा माना होगा?'

स्वामीजी ने शालीनता से कहा, 'मेरा मस्तिष्क अपने ही कार्यों में इतना व्यस्त था कि आप लोगों की बातें सुनने के बावजूद उन पर ध्यान देने और उनका बुरा मानने का अवसर ही नहीं मिला।' यह सुनकर अंग्रेजों का सिर शर्म से झुक गया और वे स्वामीजी के चरणों में गिर गए।

टॅग्स :स्वामी विवेकानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशनः संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी

भारतMadhya Pradesh: 12 जनवरी से एमपी में शुरू हो रहा “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन”, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भारतNational Youth Festival News: युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़,  मजबूत कंधों पर राष्ट्र का विकास निर्भर

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: जीवन भर देंगे पॉजिटिव एनर्जी, स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: विवेकानंद से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, महान भारतीय दार्शनिक की 161वीं जयंती पर उनके बारे में रोचक तथ्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य