Super Snow Moon : आज रात सबसे ज्यादा चमकीला, खूबसूरत दिखेगा चंद्रमा, नहीं देखा तो 7 साल करना होगा इंतजार

By नियति शर्मा | Published: February 19, 2019 02:59 PM2019-02-19T14:59:53+5:302019-02-19T15:09:46+5:30

पिछले महीने 'सुपर ब्लड मून' में दिखाई दिया गहरा लाल रंग ग्रहण की वजह से था। आज ग्रहण ना होने से पूर्ण चंद्रमा विशाल और चमकीला दिखाई देगा। 

watch super snow moon tonight in india timing, date, where and how to watch | Super Snow Moon : आज रात सबसे ज्यादा चमकीला, खूबसूरत दिखेगा चंद्रमा, नहीं देखा तो 7 साल करना होगा इंतजार

फोटो- सोशल मीडिया

Highlightsरात में दिखने वाला यह पूर्ण चंद्रमा आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा।इससे बड़ा और चमकीला चांद अगले सात वर्षों में भी नजर नहीं आएगा।

इस साल का विशालतम और बेहद खूबसूरत 'सुपर स्नो मून (Super Snow Moon) आज रात को नजर आने वाला है। बताया जा रहा है कि यह पूरा चांद भारत में रात 9.23 बजे दिखाई देगा। इससे पहले जनवरी में 'सुपर ब्लड वुल्फ मून' (Super Blood Wolf Moon) भी दिखाई दिया था।

एस्ट्रो-फोटोग्राफर अजय तलवार के अनुसार, पिछले महीने 'सुपर ब्लड मून' में दिखाई दिया गहरा लाल रंग ग्रहण की वजह से था। आज ग्रहण ना होने से पूर्ण चंद्रमा विशाल और चमकीला दिखाई देगा। 

पृथ्वी के सबसे करीब होगा स्नो मून

रात में दिखने वाला यह पूर्ण चंद्रमा आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इतना ही नहीं यह पिछले साल सितंबर में दिखाई दिए पूर्ण चंद्रमा की तुलना में अपने व्यास में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला भी होगा।

इसके बाद सात साल बाद दिखेगा ऐसा चंद्रमा

बताया जा रहा है कि इससे बड़ा और चमकीला चांद अगले सात वर्षों में भी नजर नहीं आएगा। इसके बाद यह दिसंबर, 2026 में ही दिखाई देगा।

क्यों कहा जाता है सुपर स्नो मून?

नासा के अनुसार, अमेरीका की मूल जनजाति सर्दियों के दूसरे पूर्ण चंद्रमा को 'सुपर स्नो मून' कहती है। वर्ष के इस समय में सबसे अधिक बर्फबारी होती है इसलिए इसे स्नो मून कहा जाता है।

अगला सुपर मून अगले महीने 20 मार्च को देखने को मिलेगा लेकिन यह सुपर मून, सुपर स्नो मून जितना बड़ा नहीं होगा।

English summary :
Super Snow Moon India Timing: This year's biggest and most beautiful 'Super snow Moon' is going to be see tonight. It is also called Super Snow Moon. It is being told that the entire moon will be visible in India at 9.23 p.m. Before this, full moon appeared in January also.


Web Title: watch super snow moon tonight in india timing, date, where and how to watch

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NASAनासा