लाइव न्यूज़ :

मासिक व्रत: अप्रैल महीने में पड़ने वाले हैं ये खास व्रत और त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2020 12:54 IST

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं। एकादशी को मोक्षदायक माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचैत्र शुक्ल एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है।चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।

अप्रैल महीने में कई सारे तीज-व्रत और त्योहार पड़ हैं। सनातन धर्म की दृष्टी से भी अगला महीने विशेष है। इस महीने में कई सारे तीज और व्रत पड़ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से तीज और व्रत अप्रैल के महीने में पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी लिस्ट-

1 अप्रैल -  दुर्गाष्टमी

24 मार्च से शुरू हुए नवरात्रि का आंठवा दिन यानी दुर्गाष्टमी एक अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अष्टमी में मां दुर्गा की पूजा विशेष तरह से किया जाता है। महीने की शुरुआत दुर्गाष्टमी से हो रही है।

2 अप्रैल - रामनवमी

भगवान राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी को मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था। इस बार राम नवमी का पर्व 2 अप्रैल को पड़ रहा है। इन दिन को बेहद शुभ माना जाता है। 

4 अप्रैल - कामदा एकादशी

चैत्र शुक्ल एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत को रखने वालों के सभी पाप दूर हो जाते हैं। मान्यता ये भी है कि इस व्रत को रखने वालों को पिशाच योनी से मुक्ति मिलती है। 

5 अप्रैल -  प्रदोष व्रत

हर महीने पड़ने वाले प्रदोष व्रत में ये शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत होगा। भगवान भोले को समर्पित इस व्रत में उपासक शिव की पूजा अर्चना करते हैं। 

10 अप्रैल - गुड फ्राइडे

गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे भी कहते हैं। ईसाई धर्म में इसे मनाया जाता है। इस दिन को कैलवरी में ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु की तिथि के रूप में मनाया जाता है। 

10 अप्रैल - श्री पंचमी

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। जो 10 अप्रैल को पड़ेगी। इसमें उपासक मां लक्ष्मी की पूजा करता है। 

13 अप्रैल - मेष संक्रांति

सौर चक्र के वर्ष के पहले दिन को संदर्भित हिंदू लूणी सौर कैलेंडर में सौर नव वर्ष होता है। इसे प्राचीन ग्रंथों में इसे सूर्य के विशिष्ट तरह का संक्रमण करता है बताया गया है। इस दिन को हिंदू, ,सिख और बौद्ध त्योहारों का आधार बताया जाता है। 

18 अप्रैल - वरूथिनी एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं। एकादशी को मोक्षदायक माना जाता है। इस दिन भगवान नारायण की पूजा की  जाती है। 

24 अप्रैल - गुरु अनंग देव जयंती

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिति के दिन अनंग त्रयोदशी के व्रत के रूप में मनाया जाता है। संस्कृत साहित्य में कामदेव को अनंग नाम से जाना जाता है। भविष्य पुराण में इस व्रत को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। 

26 अप्रैल- अक्षय तृतीया

बैसाख की शुक्ल पक्ष तृतीया में यह तिथि मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 26 अप्रैल को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। 

27 अप्रैल - विनायक चतुर्थी

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूजनीय कहा जाता है। उन्हीं को पूजने के लिए विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी के लिए व्रत रखने वालों के सभी कष्ट दूर होते हैं। 

28 अप्रैल - आद्य शंकराचार्य जयंती

आदि गुरु शंकराचार्य जयंती 28 अप्रैल को पड़ रही है। वैशाख शुक्ल पंचमी केदिन आदि गुरु ने जन्म लिया था। इस दिन भगवान शिव और गुरु शंकराचार्य की पूजा की जाती है। 

29 अप्रैल - रामानुजाचार्य जयंती

संत रामानुजाचार्या का जन्म 1017 ईस्वी में हुआ था। दक्षिण भारत के तमिलनाडू में जन्में रामानुज ब्राह्मण परिवार से थे। उन्होंने कई लोगों को धर्म के राह में जोड़ा। वैष्णव आचार्यों में प्रमुख रामानुजाचार्य की शिष्य परम्परा में ही रामानन्द हुए। जिनके शिष्य कबीर और सूरदास थे।

30 अप्रैल - चित्रगुप्त  जंयती

हर साल 24 एकादशी पड़ती है। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। यम द्वितीया के दिन चित्रगुप्त  जंयती मनाई जाती है। भगवान चित्रगुप्त परमपिता ब्रह्मा जी के अंश से उत्पन्न हुए। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल