लाइव न्यूज़ :

Video: काशी के अर्धचंद्राकार घाट रोशन हो रहे लाखों दीयों से, कार्तिक पूर्णिमा पर सज उठी विश्वनाथ की नगरी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2022 20:29 IST

देव दीपवली के पावन अवसर पर रोशनी से नहा रहे घाटों का अद्भुत नजारा देखने के लिए काशी की सरजमीं पर लाखों सैलानियों का रेला लगा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेव दीपावली के पावन मौके पर काशी के घाट लाखों दीयों से की रोशनी में नहा रहे हैंजलते हुए दीये की रोशनी में काशी के घाट किसी कोहिनूर से कम नहीं नजर आ रहे हैंविश्वनाथ धाम में लाखों भक्तों का रेला लगा हुआ है, 'हर हर महादेव' के नारे से पूरी काशी गूंज रही है

वाराणसी:देव दीपावली के पावन मौके पर काशी के घाट लाखों दीयों की रोशनी में नहा रहे हैं। काशी की जनता अर्धचंद्रकार घाटों को सजाने के लिए दीयों से दीयों की लौ जला रही है। अद्भुत नजारा देखने के लिए काशी की जमीन पर लाखों सैलानियों का रेला लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों की कल्पना बनारस प्रशासन की कल्पना से सभी परे थी। लेकिन पूरी प्रशासनिक अलमा घाटों पर उतरा हुआ है। क्या कमिश्नर, क्या डीएम, क्या पुलिस कमिश्नर, जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी बेहद मुस्तैदी से घाटों पर जमे हुए हैं।

इस मौके पर काशी विश्वनाथ धाम को बेहद सुंदर फूलों से सजाया गया है। पूरा विश्वनाथ कॉरीडोर श्रद्धालुओं से पटा पड़ा है और हर तरफ हर-हर महादेव का नारा गूंज रहा है। देश-विदेश से आये लाखों दर्शनार्थी बाबा दरबार में मत्था टेकने के बाद सीधे घाटों का रूख कर रहे हैं, जो दीये की रोशनी में किसी कोहिनूर से कम नहीं नजर आ रहे हैं।

काशी के घाटों से लेकर गलियों तक और गंगा के किनारे बनारस की पूरी पुलिस फोर्स पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की अगुवाई में लगातार चक्रमण कर रही है। खुद पुलिस कमिश्नर भारी-भरकम फोर्स के साथ घाट की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मोटरवोट से गंगा में गश्त कर रहे हैं।

देव दीपावली पर शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा घाट किनारे के मकानों पर भी स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। इन सबके साथ एनडीआरएफ की स्पेशल टीम प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ गंगा में पहले से मोर्चा संभाले हुए है।

वाराणसी प्रशासन के अलावा काशी की जनता अपने-अपने घरों से भी दीया-बाती लेकर घाटों पर पहुंची है और लगातार दीयों को रोशन कर रही है। इस मौके पर लेजर लाइट से भी घाटों पर भव्य लाइट-साउंड का प्रदर्शन किया जा रहा है। राजघाट पर गंगा महोत्सव का भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर काशी को पलकों से निहारना अलौकिक सुख दे रहा है।

टॅग्स :देव दीपावलीKashiवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल