घर में जरूर लगाएं ऐसी 3 तस्वीर, जाग जाएगी सोयी हुई तकदीर
By मेघना वर्मा | Published: November 8, 2019 08:16 AM2019-11-08T08:16:42+5:302019-11-08T08:16:42+5:30
Vastu Tips in Hindi: हम आपको यहां कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें साजो-सज्जा में इस्तेमाल करके आप अपने भाग्य के लिए बेहतरीन बना सकते हैं।
घर की सजावट के लिए हम अक्सर ही अपने घर में तरह-तरह की पेंटिग्स और चित्र खरीद कर लाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर पर लगाई हुई तस्वीरों से आपका भाग्य भी प्रभावित होता है। वास्त्रुशास्त्र के अनुसार घर की सजावट करने से आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है। साथ ही आपकी सुख और समृद्धि पर भी।
आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें साजो-सज्जा में इस्तेमाल करके आप अपने भाग्य के लिए बेहतरीन बना सकते हैं। आज हम आपका यहां कुछ ऐसी ही तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर पर लगाने से आपके घर में हमेशा समृद्धि बरकराक रहेगी।
1. तैरती हुई मछली
मछली को लम्बी उम्र की सूचक के तौर पर जाना जाता है। वास्त्रुशास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी दीवार पर तैरती हुई मछली की तस्वीर लगाएं तो वो बेहद शुभ होता है। कोशिश करें कि इस तस्वीर में अलग-अलग रंग की मछलियां हों। कहते हैं इसे लगाने से घर के लोगों की उम्र बढ़ती है।
2. मेमना या भेड़ के बच्चे की तस्वीर
मेमना या भेड़िये का बच्चा भाग्य का सूचक होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर पर मेमना या भेड़ की तस्वीर लगाने से घर में वृद्धि होती है। फिर चाहे वो आर्थिक तौर पर ही क्यों ना हो। कहा ये भी जाता है कि मेमने की तस्वीर घर पर लगाने से सोई हुई तकदीर भी जाग जाती है।
3. बहते पानी की तस्वीर
बहते हुए पानी को हिन्दू शास्त्र में भी बहुत अच्छा बताया गया है। गाढ़ा नीले रंग का पानी बहता हुआ अगर आपके सपने में आ जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपकी उन्नति तय है। बहते हुए पानी को वास्तुशास्त्र में भी शुभ बताया गया है। इसकी तस्वीर घर में लगाने से उन्नति के आसार बढ़ जाते हैं।