घर के इन कोनों में नहीं होना चाहिए शीशा/दर्पण, वरना खाली हो जाएगी आपकी तिजोरी

By मेघना वर्मा | Published: November 29, 2019 07:12 AM2019-11-29T07:12:57+5:302019-11-29T07:12:57+5:30

घर की सजावट से लेकर मंदिर के रखर-खाव तक में वास्तु टिप्स का उपयोग किया जाता है। वहीं घर में उपयोग किए जाने वाले दर्पण को रखने लिए भी वास्तु टिप्स के नियमों का पालन करना जरूरी है।

vaastu tips for place the mirror in the house for good wealth in hindi | घर के इन कोनों में नहीं होना चाहिए शीशा/दर्पण, वरना खाली हो जाएगी आपकी तिजोरी

घर के इन कोनों में नहीं होना चाहिए शीशा/दर्पण, वरना खाली हो जाएगी आपकी तिजोरी

Highlightsवास्तु के हिसाब से घर को सजाने से सभी पॉजिटिव एनर्जी आती हैं।आपने अपने घर में दर्पण को सही दिशा में रखा है तो इससे आपके घर में सुख और शांति आती है।

वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर को सजाने के अपने अलग फायदे होते हैं। मान्यता है कि वास्तु के हिसाब से घर को सजाने से सभी पॉजिटिव एनर्जी आती हैं। वहीं ऐसा ना करने से कई तरह के अपशगुन भी हो सकते हैं। वैसे तो घर की सजावट से लेकर मंदिर के रखर-खाव तक में वास्तु टिप्स का उपयोग किया जाता है। वहीं घर में उपयोग किए जाने वाले दर्पण को रखने लिए भी वास्तु टिप्स के नियमों का पालन करना जरूरी है।

अगर आपने अपने घर में दर्पण को सही दिशा में रखा है तो इससे आपके घर में सुख और शांति आती है। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है। हम यहां कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के कांच, शीशों और दर्पणों को सजा सकते हैं।

इस दिशा में ना लगाएं दर्पण

वास्तु के अनुसार कभी भी दर्पण को अपने घर के पूर्वी और उत्तरी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से कई नुकसान हो सकते हैं। 

न लगाएं इस दिशा में कांच

अपने घर के मेन गेट के बाहर कभी भी कांच नहीं लगाना चाहिए। फिर चाहे वो खिड़की के रूप में ही क्यों ना हो। ऐसा करना भी वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।

ना रखें दर्पण

घर में जिस भी जगह पर धूप की रोशनी सीधी आती हो उस जगह कभी भी दर्पण को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार शीशे से टकराकर जाने वाली सूर्य की रोशनी आपके वैभव और ऐश्वर्य को नष्ट कर सकती है। 

बेडरूम में ना हो दर्पण

कभी भी अपने बेडरूम में दर्पण ना लगाएं। अगर ऐसा संभव नहीं भी है तो इसे बेड के ठीक सामने लगाने से बचें। साथ ही रात में रोते समय दर्पण को इस तरह ढक दें कि किसी भी चीज की प्रतिबिंब उसमें ना दिखाई दे। 

Web Title: vaastu tips for place the mirror in the house for good wealth in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे