लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कन्या सहित इन दो राशि के जातकों को आज होगा धन लाभ, जानिए क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 07:09 IST

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। वैसे, मेहनत का नतीजा अच्छा निकलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़िए, 26 अगस्त, 2019 का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्दे26 अगस्त, 2019 का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी कोई बड़ी सफलताकर्क राशि के जातकों को बिजनेस में जारी समस्या से आज मिल सकता है छुटकारा

मेष

आज आपकी दिलचस्पी कला के क्षेत्र में रहेगी। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए कुछ नये कदम उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। काम का बोझ दिन भर आप पर हावी रह सकता है। यात्रा का भी योग बन सकता है।

वृषभ

आज अत्यधिक खर्च आपको चिंता में डाल सकता है। जेब पर काबू रखें हालांकि, इसके बावजूद बहुत हद तक खर्च रोकने में नाकाम रहेंगे। विपरित लिंगिय शख्स के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। करियर के संबंध में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। किसी हाथ आये मौके पर गंवा सकते हैं। 

मिथुन

आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। सीनियर अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। तनाव कम रहेगा और बड़ी सफलता मिल सकती है। अहम मौके पर आप बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इससे यश की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

कर्क

बिजनेस में पिछले कुछ दिनों से जारी समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी व्यवसाय संबंधी परेशानी को दूर करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। अपने काम से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। यात्रा के दौरान अपना विशेष ध्यान रखें। स्त्री पक्ष से लाभ मिल सकता है। 

सिंह    

आज आपके काम से आपके सहकर्मी बेहद इंप्रेस रहेंगे। आपके संवाद करने के तरीके का ऑफिस में गहरा प्रभाव नजर आयेगा। हालांकि, परिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलतफहमी से दूर रहने की कोशिश करें।

कन्या

व्यापार में आज आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नये शुरुआत के बारे में गंभीरता से विचार कर सकते हैं। मित्रों से धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार या मकान आदि में निवेश से लाभ का योग बन सकता है। विदेश जाने की योजना बना रहे छात्रों को इस संबंध में आज निराशा हाथ लगेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

तुला

व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना बनती दिख रही है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने को लेकर योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। कला के क्षेत्र में रूचि रहेगी। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंख संबंधी रोग परेशान करेगा।

वृश्चिक

आज आप अपने चारों ओर के लोगों पर हावी रहेंगे। आपकी बातें प्रभावोशाली रहेंगी और लोग इस पर ध्यान देंगे। आपके कौशल से यश की प्राप्ति की संभावना है। बीती हुई कोई बात आपको परेशान कर सकती है। नया काम आज प्रारंभ नहीं करें।

धनु

आज आप अपने परिवार के प्रति ज्यादा समर्पित रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेम का वातावरण रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के सहवास से आनंद मिलेगा। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। सुबह से शाम तक शायद ही आपके पास फुर्सत के क्षण बचें। वैसे, मेहनत का नतीजा अच्छा निकलने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने दिए हुए कर्ज वापस आएंगे। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है। 

कुंभ

आज अचानक यात्रा का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें और उग्रता को नहीं आने दें। इससे नुकसान हो सकता है। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद से जुड़ी कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है।

मीन

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसले आज आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगे। इन मसलों को अगले कुछ दिनों के लिए टालने की हरसंभव कोशिश करें। उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी रहेगी। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। ऐसी परिस्थिति से बचें जिससे अपयश मिले। नौकरी को लेकर चिंता बनी रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स