21 जून 2019, राशिफल: आज शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2019 07:06 AM2019-06-21T07:06:46+5:302019-06-21T07:06:46+5:30

मिथुन राशि के जातकों को आज कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं।पढ़िए, आज 21 जून, 2019 का राशिफल...

todays horoscope aaj ka rashifal 21 june rashifal 21th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign | 21 जून 2019, राशिफल: आज शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए आज का राशिफल

21 जून 2019 का राशिफल

Highlightsवृषभ राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरतकन्या, मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान

मेष

आज आप अपने ऑफिस के काम और समाजिक बंधनों से जुड़े कार्यों में व्यस्त होंगे। आपको आज इस व्यस्त दिन के बीच अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आपके लिए दिन थकाने वाला है इसलिए शाम दोस्तों से या परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताकर तनाव दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ

आज आपके लिए सतर्क रहने का दिन है। दूसरों की गलती का हर्जाना आपको चुकाना पड़ सकता है। दोपहर बाद मुश्किलें थोड़ी और बढ़ने वाली हैं, हालांकि इसके बावजूद आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको धैर्य बनाये रखना होगा। 

मिथुन

आज आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। पैसों के निवेश से जुड़े मामले में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हालांकि, इस पर आपको पूरे सोच-विचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कर्क

आपका आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। आप खासे चर्चा में रहेंगे। आपकी हाजिरजवाबी को लोग पसंद करेंगे। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

सिंह

आज यात्रा करने के दौरान आपको विशेष सतर्कता की जरूरत है। किसी अप्रत्याशित स्थिति से सामना हो सकता है। दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है पर शाम खुशगवार रहेगा।

कन्या

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दिन अच्छा रहने वाला है। इसका आनंद लीजिए। शाम को आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के दौरान अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

आप पिछले कई दिनों से किसी काम को लेकर कोई योजना बना रहे हैं। आज आप इस ओर एक और कदम बढ़ाएंगे। वैसे, दिन भी आपके लिए अच्छा है। इसलिए आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज अगर बिजनेसमैन हैं तो किसी नई योजना या प्रोडक्ट से अपने प्रतिद्वंद्वियों को चौंका सकते हैं। हालांकि, इसमें आपको थोड़ी बाधा भी आ सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। दिन व्यस्त और थकाने वाला रहेगा।

धनु

आज आप व्यस्तताओं और रोजमर्रा के काम से दूर शांति की तलाश करेंगे। आपकी दिलचस्पी मेडिटेशन करने या किसी खूबसूरत जगह पर जाने की रहेगी। कुल मिलाकर आपके लिए आप आपाधापी से दूर रहेंगे और दिन शांतिपूर्ण रहेगा। 

मकर

आज आप अपने दोस्तों की उनके करियर में मदद करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप किसी खास काम को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। 

कुंभ

आपकी वाकपटुता का कौशल आज काफी फायदेमंद शामिल होने वाला है। आप अपनी बातों से सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। खासकर ऑफिस में किसी मीटिंग या किसी मुद्दे पर मित्रों के साथ बहस के दौरान आपका लोहा सभी मानेंगे।

मीन

आज आपका झुकाव अध्यताम और पूजा-पाठ की ओर रहेगा। आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। दिन अच्छा गुजरने वाला है।

English summary :
21st June Astrology, Horoscope, Rashifal in Hindi: The people of Gemini Zodiac today may have to face some economic challenges. Small things can put you in worry. Read, today the horoscope of 21st June, 2019


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 21 june rashifal 21th june 2019 horoscope in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे