स्वामी विवेकानंद के सामने जब एक विदेशी महिला ने रखा शादी का प्रस्ताव, जानिए क्या मिला उसे जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 13:49 IST2020-01-08T13:49:52+5:302020-01-08T13:49:52+5:30

स्वामी विवेकानंद की जयंती को 'नेशनल यूथ डे' के तौर पर मनाया जाता है। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसे कहानियां हैं जो आज भी प्रेरणा देती हैं।

Swami Vivekananda reply to a lady who prosses him for marriage | स्वामी विवेकानंद के सामने जब एक विदेशी महिला ने रखा शादी का प्रस्ताव, जानिए क्या मिला उसे जवाब

स्वामी विवेकानंद के सामने जब आया एक विदेशी महिला से शादी का प्रस्ताव

Highlightsस्वामी विवेदानंद के सामने एक विदेशी महिला ने रखा था शादी का प्रस्तावविवेकानंद ने इस प्रस्ताव पर जो जवाब दिया उसे सुनकर महिला भी दंग रह गई थी

ये कहानी उस समय की है जब स्वामी विवेकानंद अपने ज्ञान और विचारों के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुके थे। उनकी बातों को खूब सुना जा रहा था और इसे लेकर देश-विदेश में चर्चा हो रही थी। एक बार स्वामी विवेकानंद का अमेरिका जाना हुआ। अमेरिका की एक महिला तब उनसे और उनकी बातों से काफी प्रभावित थी।

महिला को पता चला कि विवेकानंद आ रहे हैं तो उसने हर हालत में मन ही मन उनसे मुलाकात करने की ठान ली। उसके मन में ये बात थी कि जब वह विवेकानंद से मिलेगी तो उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखेगी। यही हुआ। वह निश्चित समय पर उस जगह जा पहुंची जहां को विवेकानंद को एक सम्मेलन में हिस्सा लेना था।

महिला को स्वामी विवेकानंद से मुलाकात का भी मौका मिल गया। वह विवेकानंद के पास गई और कहा, 'स्वामी जी मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं।' विवेकानंद ने ये सुनकर महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों करना चाहती है जबकि उसे भी मालूम है कि वे एक संन्यासी हैं। इस पर महिला ने विनम्रता के साथ जवाब दिया कि वह दरअसल स्वामी जी जैसा ही सुशील, गौरवशाली और तेजमय पुत्र चाहती है। महिला ने कहा कि ऐसा तभी संभव होगा जब वह उनसे शादी कर सकेगी।

स्वामी विवेकानंद महिला की इस बात को सुनकर पहले मुस्कुराए और कहा कि ऐसा तो शादी के बिना भी ऐसा संभव है और इसका एक उपाय है। महिला भी हैरान रह गई और उसने पूछा डाला कि भला ऐसा कैसे होगा। इस पर विवेकानंद जी ने कहा कि मैं खुद ही आपका पुत्र बन जाता हूं और आप मेरी मां बन जाएं।

इतना सुनते हुए महिला की आंखे खुल गई। उसने कहा, 'स्वाजी जी आपने अपने संन्यास को बनाए रखते हुए मेरी भी समस्या का हल कर दिया। आप धन्य हैं। मैं आपको पुत्र रूप में तो स्वीकार नहीं कर सकती लेकिन आपकी आजीवन शिष्या जरूर बनी रहूंगी।'

Web Title: Swami Vivekananda reply to a lady who prosses him for marriage

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे