लाइव न्यूज़ :

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का आज शाम मकर से कुंभ राशि में प्रवेश, आप पर कैसा होगा इसका प्रभाव, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 07:15 IST

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का गोचरीय परिवर्तन शाम 7 बजे के आसपास होने जा रहा है। सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य गुरुवार (13 फरवरी) शाम मकर से कुंभ राशि में कर रहे हैं प्रवेशइस राशि परिवर्तन से मेष राशि को होगा आर्थिक लाभ, सिंह जातकों के दाम्पत्य जीवन आ सकता है तनाव

Surya Rashi Parivartan: सूर्य 13 फरवरी (गुरुवार) की शाम अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार सूर्य का गोचरीय परिवर्तन शाम 6.28 बजे हो रहा है। इसके बाद वे करीब एक महीने तक कुंभ में ही रहेंगे। एक महीने के बाद 14 मार्च को सूर्य फिर अपना राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ऐसे में इस परिवर्तन का कुछ लोगों पर अच्छा असर हो सकता है। उनके लिए समय अनुकूल होंगे। वहीं, कुछ जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत होगी। यहां अपनी राशि के अनुसार जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का आप पर कैसा असर रहने वाला है...

मेष: इस राशि के जातक आय में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। पिता से लाभ मिलेगा। विद्या हासिल करने में भी रूचि बढ़गी और मनोबल भी ऊंचा होगा। वहन सुख मिल सकता है। अपने कार्यों में लापरवाही से बचने की कोशिश करें।   

वृष: आपके लिए ये परिवर्तन लाभदायक रह सकता है। धन से जुड़े कामों या व्यवसाय में लाभ होगा। ज्यादा जोखिम लेने से बचें। मान-सम्मान में वृद्धइ होगी। 

मिथुन: आपके लिए भाग्य वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पराक्रम में भी वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

कर्क: आपतो भूमि या संपत्ति से संबंधित कार्यों में हानि हो सकती है। इसलिए सावधान रहें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। काम को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य पर पैसे खर्च होंगे। सरकारी लाभ मिलेंगे।

सिंह: दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। नए वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या: आपके लिए अगले एक महीने शुभ रहने वाले हैं। ज्यादा चिंता नहीं करें। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम होगा।

तुला: संतान को लेकर चली आ रही चिंता का निवारण होगा। जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में विवाद हो सकता है। इसलिए संयम से काम ले।

वृश्चिक: आपको कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। धन को लेकर हानि होगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है। धैर्य से काम लें। गृह और वाहन सुख का योग भी बन रहा है।

धनु: पिता का आपको सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस दौरान हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लें। समस्या दूर होगी। 

मकर: स्वास्थ्य को लेकर समस्या रह सकती है। खासकर उदर संबंधी रोग परेशान करेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ: सूर्य कुंभ राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। मानसिक चिंता बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लें, इससे लाभ होगा।

मीन: इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आशा के अनुरूप फल नहीं मिल सकेगा। धार्मिक कार्यों में पैसे खर्च होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

टॅग्स :राशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठशनि का मीन राशि में गोचर 29 मार्च 2025: जानें अपनी राशि पर इसका प्रभाव

पूजा पाठBasant Panchami 2025: सरस्वती पूजा होगी शुभ, अपनी राशि के हिसाब से पहने इस रंग के कपड़े, सब होगा मंगल

पूजा पाठकैसी है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की राशि अनुकूलता? जानिए शादी के बाद कैसा होगा दोनों का जीवन

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December: इन राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर बरतनी होगी सावधानी तो किसी के लिए आज का दिन होगा खास, जानें अपनी राशि का हाल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 6 December: इन राशियों के लिए आज का दिन लकी और इन राशियों पर आ सकती है मुसीबत,जानें अपनी राशि का हाल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल