लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2020: सोमवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या होगा सूतक काल और अगले साल कब लगेगा ग्रहण, जानें सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2020 11:08 IST

Solar Eclipse: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सोमवार को लगने जा रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण हालांकि दिखाई नहीं देगा। भारत में इस समय शाम ढल चुकी है। ऐसे में सूतक काल (Sutak time Surya Grahan) भी मान्य नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, गुरु चंडाल योग भी बन रहा हैभारत में सूर्य ग्रहण के दौरान रात होगी और ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी है, इसलिए सूतक काल मान्य नहींअगले साल 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण, पहला ग्रहण 10 जून को लगेगा जबकि दूसरा चार दिसंबर को होगा

Surya Grahan 2020: साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण कल यानी सोमवार (14 दिसंबर) को लगने जा रहा है। ये खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। इससे पहले 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण भी लगा था। हालांकि, चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखा था। दरअसल, चंद्र ग्रहण के समय भारत में दिन का समय था। ऐसे ही इस बार सूर्य ग्रहण के समय भारत में शाम ढल चुकी है। ऐसे में भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

Solar Eclipse: कब से कब तक सूर्य ग्रहण

14 दिसंबर को लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भारतीय समय के अनुसार 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 3 मिनट से लगेगा। ये ग्रहण करीब पांच घंटे का होगा। इसका समापन 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लगा था। इसके अलावा इस साल 6 चंद्रग्रहण भी लगे।

चूकी ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है, इसलिए ज्योतिष और खगोल शास्त्र के जानकारों की इस पर खास नजर है। ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ये दिखाई नहीं देगा।

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण का सूतक कब से है

हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक ये सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। यही नहीं, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान पांच ग्रह एक साथ होंगे। इसमें सूर्य के साथ वृश्चिक राशि में शुक्र, बुध, केतु और चंद्रमा एक साथ मौजूद होंगे।

सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है। इसे अच्छा नहीं माना गया है। सूतक काल की बात करें तो भारत में सूर्य ग्रहण के दौरान रात होगी और ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी है, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

वैसे, मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। वहीं, चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही कई और चीजों की मनाही होती है। हालांकि इस बार ऐसा कोई बंधन नहीं रहेगा।

Solar Eclipse 2021 Date: साल 2021 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

अगले साल यानी 2021 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला ग्रहण 10 जून को लगेगा। वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को होगा। चंद्र ग्रहण की बात करें तो दो चंद्र ग्रहण भी अगले साल देखने को मिलेंगे। ये ग्रहण 26 मई और 18019 नवंबर को लगेंगे।

गौरतलब है कि विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी को चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक लेता है और उसे धरती पर नहीं पहुंचने देता है। इससे पृथ्वी पर दिन में भी रात जैसी स्थिति पैदा होती है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग