लाइव न्यूज़ :

Shukra Gochar 2026: धन-वैभव और ऐश्वर्य देने वाला शुक्र ग्रह जनवरी के दूसरे हफ्ते से चमकाएगा इन 3 राशियों का भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2026 15:04 IST

शुक्र का गोचर 13 जनवरी को तुला राशि से निकलकर मकर राशि में होगा। शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को साल के पहले महीने में लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Open in App

Shukra Gochar 2026: धन-वैभव और ऐश्वर्य का स्वामी ग्रह शुक्र 13 जनवरी  2026, मंगलवार को प्रात: 04 बजकर 02 बजे को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है और यह 6 फरवरी 2026 तक इसी राशि में रहने बैठेगा, जिसका प्रभाव सभी 13 राशियों में शुभ -अशुभ रूप में पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। आइए जानते हैं शुक्र के मकर राशि में गोचर से किन तीन राशियों को लाभ पहुंचेगा। 

वृषभ राशिवालों को करियर क्षेत्र में मिलेंगे अनुकूल परिणाम

शुक्र आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे जिससे करियर के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं। शुक्र ग्रह आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाएंगे। 

कर्क राशिवालों को कारोबार में जबरदस्त लाभ

शुक्र के गोचर से आपको साझेदारी के कारोबार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग अपना काम शुरू भी शुक्र गोचर के बाद कर सकते हैं। सप्तम भाव में शुक्र के होने से आपके वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही थी तो शुक्र गोचर के बाद आप उन्हें मनाने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राशिवालों के लिए भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग

शुक्र के गोचर से आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आप शुक्र गोचर के बाद भूमि, भवन और वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। माता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। शुक्र के गोचर के बाद किस्मत का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। 

टॅग्स :शुक्र गृहज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स