लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीः स्वर्ण मंदिर से गुरबानी प्रसारण जल्द, अपना यूट्यूब चैनल शुरू करेगी एसजीपीसी, अगले तीन महीने में उपग्रह चैनल की शुरुआत, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 14:34 IST

Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee: एसपीजीसी ने कहा कि वह अगले तीन महीने में उपग्रह चैनल की शुरुआत करेगा। समिति ने यह कदम निजी चैनल द्वारा ‘दरबार साहिब’ से गुरबानी का प्रसारण करने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा ने 20 जून को सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया।उद्देश्य गुरबानी का ‘फ्री टू एयर’ प्रसारण सुनिश्चित करना है। ब्रिटिश शासन के दौरान बने सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में संशोधन की मंजूरी दिए जाने के बाद उठाया गया।

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) स्वर्ण मंदिर से गुरबानी के प्रसारण के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू करेगी। समिति ने यह जानकारी दी। एसपीजीसी ने कहा कि वह अगले तीन महीने में उपग्रह चैनल की शुरुआत करेगा। समिति ने यह कदम निजी चैनल द्वारा ‘दरबार साहिब’ से गुरबानी का प्रसारण करने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद उठाया है।

पंजाब विधानसभा ने 20 जून को सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया जिसका उद्देश्य गुरबानी का ‘फ्री टू एयर’ प्रसारण सुनिश्चित करना है। यह कदम भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा ब्रिटिश शासन के दौरान बने सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में संशोधन की मंजूरी दिए जाने के बाद उठाया गया।

हालांकि, एसजीपीसी ने संशोधन का कड़ा विरोध किया और पंजाब के मुख्यमंत्री पर धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि शीर्ष गुरुद्वारा निकाय गुरबानी के सीधे प्रसारण के लिए 24 जुलाई को यूट्यूब चैनल की शुरुआत करेगी।

धामी ने बताया कि समिति ने ‘पीटीसी’ से करार किया था, जो मौजूदा समय में स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का प्रसारण कर रहा है और समझौते की मियाद 23 जुलाई को समाप्त हो रही है। धामी ने कहा कि एसजीपीसी हरमंदिर साहिब से गुरबानी के सीधे प्रसारण संबंधी करार का विस्तार तीन और महीने करने के लिए पीटीसी से कहेगी। उन्होंने कहा कि अपना उपग्रह चैनल शुरू करने के लिए एसजीपीसी युद्धस्तर पर काम कर रही है। 

टॅग्स :अमृतसरGolden Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारतपाकिस्तान के निशाने पर अमृतसर स्वर्ण मंदिर?, आकाश मिसाइल और L-70 एयर डिफेंस गन ने कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया, देखिए वीडियो

भारतPunjab: अमृतसर में नकली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स