लाइव न्यूज़ :

Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि पर्व? जानें तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: September 14, 2024 14:50 IST

Shardiya Navratri 2024 Date: इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व  3 अक्‍टूबर, गुरुवार से प्रारंभ होगा। जबकि 11 अक्‍टूबर, शुक्रवार की महानवमी मनाई जाएगी। वहीं 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा और मां दुर्गा का विर्सजन किया जाएगा। 

Open in App

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। यह शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना का पर्व है। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां जगदम्बा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है, दशमी के दिन विजयादशमी या फिर दशहरा पर्व मनाया जाता है। नौ से दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना किया जाता है, इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है,इसी तरह से पर्व के महाष्टमी के दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाता है और महानवमी को मां दुर्गा का विसर्जन का विधान है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि कब है?

शारदीय नवरात्रि 2024 कब है?

इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व  3 अक्‍टूबर, गुरुवार से प्रारंभ होगा। जबकि 11 अक्‍टूबर, शुक्रवार की महानवमी मनाई जाएगी। वहीं 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा और मां दुर्गा का विर्सजन किया जाएगा। 

2024 शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

इस वर्ष घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगाष इसके साथ ही कलश स्थापना के लिए एक और शुभ मुहूर्त है, जो कि अभिजित मुहूर्त है, ये सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 47 मिनट रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2024 की तिथियां

दिनतारीखमां दुर्गा के नौ रूप
नवरात्रि का पहला दिन03 अक्टूबर 2024मां शैल पुत्री
नवरात्रि का दूसरा दिन04 अक्टूबर 2024मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का तीसरा दिन05 अक्टूबर 2024मां चंद्रघंटा
नवरात्रि का चौथा दिन06 अक्टूबर 2024मां कुष्मांडा
नवरात्रि का पांचावां दिन07 अक्टूबर 2024मां स्कंदमाता
नवरात्रि का छठा दिन08 अक्टूबर 2024मां कात्यायनी
नवरात्रि का सातवां दिन09 अक्टूबर 2024मां कालरात्रि
नवरात्रि का आठवां दिन10 अक्टूबर 2024मां महागौरी
नवरात्रि का नौवां दिन11 अक्टूबर 2024मां सिद्धिदात्रि

कलश स्थापना विधि

सबसे पहले घर में उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा स्थल का चयन करें। उसे पोछा लगाकर गंगाजल से साफ-सुथरा करें। इसके बाद मां की चौकी बिछाएं। इस पर लाल कपड़ा बिछाकर मां की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद कलश स्थापना करें। नारियल में चुनरी लपेट दें और कलश के मुख पर मौली बांधें। कलश में जल भरकर लौंग का जोड़ा, सुपारी, हल्दी की गांठ, दूर्वा और एक रूपये का सिक्का डालें। अब कलश के मुख पर पांच आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल रखें। इस कलश को मां की प्रतिमा के ठीक दायीं ओर स्थापित करें। इस प्रक्रिया के बाद मंत्र सहित मां दुर्गा का आवाह्न करें।    

शारदीय नवरात्रि का महत्व

हिन्दू मान्यता के अनुसार शारदीय नवरात्रि माता दुर्गा की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है, जो अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि का हर दिन देवी के विशिष्ठ रूप को समर्पित होता है और हर देवी स्वरुप की कृपा से अलग-अलग तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से शारदीय नवरात्रि व्रत को करता है मां दुर्गा उसके समस्त प्रकार के कष्टों को हर लेती हैं और उसे सुखी और समृद्धशाली जीवन प्रदान करती हैं। इस व्रत से भक्तों की समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

टॅग्स :शारदीय नवरात्रिमां दुर्गानवरात्रिनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल