Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर ये चार उपाय करने से बढ़ेगी धन संपत्ति

By रुस्तम राणा | Updated: October 19, 2021 12:26 IST2021-10-19T12:26:22+5:302021-10-19T12:26:51+5:30

शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की चांदनी से अमृत की बरसात होती है। इसी कारण इस दिन बनाई जाने वाली खीर को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है ताकि उसमें अमृत वर्षा हो सके और फिर इस खीर को खाया जाता है।

Sharad Purnima 2021 Dhan Prapti ke Upay on Sharad Purnima | Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर ये चार उपाय करने से बढ़ेगी धन संपत्ति

शरद पूर्णिमा 2021

शरद पूर्णिमा आज है और कई जगहों पर कल भी मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए। 

1. मां लक्ष्मी की करें आराधना

 शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति आज के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तु जैसे मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी आदि अर्पित करता है। उसे जीवनभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके घर धन-धान्य के भंडार सदा भरे रहते हैं।

2. अष्टलक्ष्मी की करें पूजा

शरद पूर्णिमा के दिन अष्ट लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान एक सुपारी को कलावे से लपेटकर उसे अष्ट लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे धन के स्थान या तिजोरी में रख देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में हमेशा वास बना रहता है।

3. तुलसी माता के समक्ष जलाएं दीपक

शरद पूर्णिमा की शाम को तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु जी का भी स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी तरह आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

4. खीर का करें सेवन

शरद पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन किया जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत वर्षा होती है। इसलिए खीर को कुछ घंटों के लिए चांद की रोशनी में जरूर रखना चाहिए। रात में उसे उठाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 19 अक्टूबर को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन अगले दिन यानि 20 अक्टूबर दिन बुधवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगा। 
 

Web Title: Sharad Purnima 2021 Dhan Prapti ke Upay on Sharad Purnima

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे