लाइव न्यूज़ :

आई शब-ए-बारात की पाक रात, मिलेगी गुनाहों से बख्शीश, इन तस्वीरों, शायरी से दें मुबारकबाद

By गुलनीत कौर | Updated: April 20, 2019 12:46 IST

शब-ए-बारात पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ईरान सहित इस्लामी देशों में व्यापक रूप से मनाया जाता है। इन इस्लामिक देशों में आज के दिन अवकाश रहता है।

Open in App

शब-ए-बारात इस्लाम में ईद की तरह ही एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे 'मध्य-शाबान' और 'लैलात-उल-बारा' के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुतैक यह रमजान से ठीक पहले आने वाला 8वां महीना होता है जिसे इस्लाम धर्म के अनुयायी धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष शब-ए-बारात का यह दिन 20 अप्रैल को मनाया जा रहा है। 

इस्लाम में शब-ए-बारात आने का मतलब है कि रमजान अब बेहद करीब अहि। क्योंकि यह दिन रमजान के पाक महीने से ठीक 15 दिन पहले ही आता है। इसे रमजान के जल्द ही आने का सन्देश माना जाता है। यह दिन भारत में रहने वाले मुसलमान भाईयों के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, अरब और ईरान में मनाया जाता है।

इस्लामिक देशों में शब-ए-बारात के मौके पर एक दिन की छुट्टी भी होती है। शब-ए-बारात के संदर्भ में एक बात कही जाती है कि शब-ए-बारात की रात सभी की किस्मत तय की जाती है। यह पवित्र रात आने वाले दिनों में इंसान के भविष्य, उसके सुख-दुःख की गणना करती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस पाक रात में अल्लाह से अपने पापों की क्षमा मांगने वाले हर शख्स की गलती को वे माफ़ कर देते हैं।

शब-ए-बारात के पाक मौके पर आएं पढ़ें कुछ मुबारक सन्देश, इन्हें दोस्तों संग शेयर करना ना भूलें:

या अल्लाह, मैं तुझसे माँगता हूं,ऐसी माफ़ी जिसके बाद गुनाह ना हो,ऐसी सेहत जिसके बाद बीमारी ना हो,ऐसी राजा जिसके बाद कोई नाराज़गी ना हो,शब-ए-बारात मुबारक!

रहमतों की आई है रात,दुआ है आप सदा रहें आबादमुबारक हो आपको शब-ए-बारात!

अल्लाह, तूने मुझे यह सुन्दर जीवन दिया है,तूने ही ये मुबारक रात दी है,तू ही मेरा आने वाला कल संवारेगा,तेरी राजा में ही मुझे खुशियाँ मिलेंगी,शब-ए-बारात मुबारक!

शब-ए-बारात की पाक रात में,अल्लाह आप पर मेहरबान हों,आपके दामन में खुशियां ही खुशियां हों,मुबारक हो आपको शब-ए-बारात!

Tonight is the night of the highest,remember me in your prayers,Shab e Barat Mubarak!

टॅग्स :इस्लामरमजानत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा