लाइव न्यूज़ :

Sawan Puja Samagri List: सावन में भगवान शिव की पूजा से पहले तैयार कर लें सामग्री लिस्ट, अधूरी न रह जाए पूजा

By गुणातीत ओझा | Published: July 06, 2020 11:35 AM

शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शंकर आसानी से भक्त की आराधना से खुश हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोले शंकर भी कहा जाता है। भगवान शिव को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं कि शिव जी को कुछ चीजें बेहद पसंद हैं। ऐसे तैयार करें पूजा की लिस्ट..

Open in App
ठळक मुद्दे सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। आज 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।सावन का माह भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

सावन सोमवार (SawanPuja Samagri List):सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। आज 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का माह भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाए तो भक्तों पर उनकी अपार कृपा बरसती है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शंकर आसानी से भक्त की आराधना से खुश हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोले शंकर भी कहा जाता है। भगवान शिव को लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं कि शिव जी को कुछ चीजें बेहद पसंद हैं। सोमवार का व्रत रखने या पूजा करने जा रहे हैं, तो आइये आपको बताते हैं पूजा सामग्री की लिस्ट...

बिल्व पत्र (बेल का पत्ते), रुद्राक्ष, भस्म, त्रिपुण्ड्रक, धतूरा, भांग, अक्षत, आक, धतूरा या कनैल का फूल। शिवलिंग पर यह चीजें अर्पित करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव लिंग की परिक्रमा करें। शिवलिंग की परिक्रमा आधी ही करनी चाहिए।

गंगा जल, गाय का दूध, दही, फूल, फूल माला, कम से कम 5 या 51 बेलपत्र, शहद, शक्कर, घी, कपूर, रुइ की बत्ती, प्लेट, नया कपड़ा, यज्ञोपवित, सुपारी, इलायची, लौंग, पान का पत्ता, सफेद चंदन, धूप, दिया, धतूरा, भांग, जल पात्र, चम्मच, नैवेद्य, मिठाई। भगवान शिव को ये चीजें भी अति प्रिय हैं। इन्हें अपनी पूजा की थाली में शामिल करना ना भूलें।

आपसे अगर पूजा में कोई भूल हो जाती है तो याद आते ही 'आवाहनं न जानामि, न जानामि तवार्चनम, पूजाश्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर' मंत्र का जाप कर भगवान शिव से माफी मांग लें।

टॅग्स :सावनभगवान शिवटिप्स एंड ट्रिक्समंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMaha Shivratri 2024: महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्स, करते हैं रोजाना पूजा

पूजा पाठMahashivratri 2024 Muhurat: महाशिवरात्रि पर क्या है पूजा का शुभ समय? जानें रात्रि 4 प्रहर के शिव पूजा मुहूर्त

पूजा पाठMahashivratri 2024 Mantra: भगवान शिव के 11 अचूक मंत्र, जिनका महाशिवरात्रि में जप करने से होगा कल्याण

बॉलीवुड चुस्कीMaha Shivratri 2024: शिवरात्रि लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन, लगेंगी बला की खूबसूरत

पूजा पाठMaha Shivratri 2024: ईशा योग केंद्र में शिवरात्रि के अवसर पर होगा भव्य समारोह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शंकर महादेवन समेत ये हस्तियां होंगी शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSpiritual Story Of Garuda: कैसे पड़ा भगवान विष्णु का नाम ‘गरुड़ध्वज’, जानिए प्रभु की अनुपम ‘श्रीगरुड़गोविन्द’ कथा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 March 2024: आज वित्तीय लाभ पाएंगे सिंह राशि के लोग, तुला राशिवालों की सेहत रहेगी दुरुस्त

पूजा पाठआज का पंचांग 07 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord Ganesha: काशी में विराजते हैं 56 विनायक, जिनमे प्रमुख हैं 'बड़ा गणेश', 'ढुण्ढिराज विनायक', 'सिद्ध विनायक', जानिए इनका माहात्म्य

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 March 2024: आज सिंह, तुला और मीन राशिवालों को रहना होगा सावधान, मुसीबतों से हो सकता है सामना