लाइव न्यूज़ :

Nag Panchami 2019: नाग पंचमी के दिन राशि और लग्न के अनुसार जरूर लगाये ये पेड़, जीवन में आयेगी खुशहाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 07:35 IST

ज्योतिर्विद् पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार नाग पंचमी के दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि एवं लग्न के अनुसार प्रति वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इशसे जीवन में सुख सम्पन्नता के साथ साथ ग्रहो की शांति एवं ग्रहो के प्रभाव में वृद्धि होती है।

Open in App
ठळक मुद्देनाग पंचमी और सोमवार व्रत इस बार एक साथ, 5 अगस्त को हैं दोनों पर्वनाग पंचमी के दिन राशि एवं लग्न के अनुसार पेड़ लगाने की है महत्ता

नाग पंचमी का पावन पर्व इस बार 5 अगस्त को पड़ रहा है। नाग पंचमी का यह मौका बेहद विशेष होने जा रहा है। इसका कारण ये है कि  20 साल बाद ऐसा मौका आया है जब नाग पंचमीसावन मास के सोमवार को पड़ रहा है। इससे पहले 1999 में ऐसा मौका आया था जब सावन का सोमवार और नागपंचमी एक साथ पड़े थे।

ज्योतिर्विद् पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार नाग पंचमी के दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि एवं लग्न के अनुसार प्रति वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इशसे जीवन में सुख सम्पन्नता के साथ साथ ग्रहो की शांति एवं ग्रहो के प्रभाव में वृद्धि होती है। जानिए, किस राशि को लगाने चाहिए कौन से पेड़...

मेष राशि- नीम एवं मदार  लगाने से पराक्रम, मनोबल, संतान सुख में वृद्धि होती है।

वृष राशि- आम एवं गूलर लगाने से स्वास्थ्य, धन वृद्धि, बुद्धि वृद्धि।

मिथुन राशि- आम एवं पीपल लगाने से सुख वृद्धि, गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि, सम्मान वृद्धि के साथ नौकरी में वृद्धि एवं प्राप्ति।

कर्क राशि- नीम एवं बरगद लगाने से संतान सुख में वृद्धि, पद प्रतिष्ठा, धन स्वास्थ्य में वृद्धि।

सिंह राशि- नीम एवं आम लगाने से धन वृद्धि, भाग्य में वृद्धि, वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा,सुख वृद्धि।

कन्या राशि- गूलर, कटहल एवं आम लगाने से दांपत्य सुख में वृद्धि, मनोबल वृद्धि, स्वास्थ्य वृद्धि, राजकीय लाभ।

तुला राशि- नीम ,अनार एवं शमी लगाने से आय वृद्धि, संतान सुख में वृद्धि, धन वृद्धि।

वृश्चिक राशि- नीम ,पीपल एवं मदार मनोबल एवं स्वास्थ्य में वृद्धि, धन एवं सम्मान में वृद्धि, बुद्धि वृद्धि, राज्य लाभ।

धनु राशि- पीपल, मदार एवं आम लगाने से स्वास्थ्य वृद्धि, यश कीर्ति में वृद्धि, भाग्य में वृद्धि, दाम्पत्य में वृद्धि।

मकर राशि- शमी, पीपल एवं गूलर लगाने से राज्य लाभ, आय वृद्धि, संतान सुख वृद्धि, सम्मान वृद्धि, स्वास्थ्य वृद्धि।

कुम्भ राशि- शमी, पाकड़ एवं बरगद लगाने से रोग का नाश, धन वृद्धि, संतान सुख वृद्धि, गृह एवं वाहन सुख वृद्धि।

मीन राशि- पीपल, आम एवं नीम लगाने से स्वास्थ्य सुख वृद्धि, दाम्पत्य सुख वृद्धि, आय के साधनों में वृद्धि का योग बनेगा।

टॅग्स :नाग पंचमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठJuly 2025 Vrat Tyohar List: जुलाई में सावन माह की धूम और चतुर्मास प्रारंभ, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को ऐसे करें प्रसन्न, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

पूजा पाठNag Panchami 2024: नाग पंचमी पर इस कारण से चूल्हे पर नहीं चढ़ाते तवा, नहीं बनाई जाती है रोटी

पूजा पाठNag Panchami 2024 Upay: राशि के अनुसार करें नाग पंचमी पर ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं, जानें यहां

पूजा पाठNag Panchmi 2024 Date and Shubh Yogs: नाग पंचमी पर बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, जानें तिथि, योग और पूजा की विधि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य