लाइव न्यूज़ :

शनिवार उपायः आज शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं शनिदेव

By गुणातीत ओझा | Updated: July 4, 2020 14:02 IST

शनिवार को कई चीजों का ध्यान देना होता है। आज कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।  इन कामों से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। शनिवार को शनि देव की पूजा करते समय इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है...

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को शनिदेव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें। उनकी आंखों से आंखें मिलाकर पूजा करने से वह क्रोधित हो जाते हैं।शनिवार को शनिदेव के पैरों की पूजा करें और स्त्रियों का अपमान करने से बचें क्योंकि शनिदेव स्त्रियों के हक में रहते हैं।

शनिवार (Saturday) का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित होता है। शनिदेव की पूजा कर भक्त सभी कष्टों (Pain) को दूर कर सकते हैं। शनिदेव की पूजा से साढ़ेसाती भी सही हो जाती है। मान्यता है कि शनिदोष दूर करने के लिए मूल नक्षत्रयुक्त शनिवार से आरंभ कर सात शनिवार तक शनिदेव की पूजा और व्रत (Fast) बहुत जरूरी है। सारे नियमों के ध्यान में रखकर पूजा और व्रत से शनिदेव की कृपा बनती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं। शनिदेव का क्रोध बहुत घातक होता है, इससे बचना बेहद जरूरी होता है। शनिदेव की नाराजगी मनुष्य पर कई तरह के संकट ला सकती है। आइये आपको बताते हैं शनिवार के दिन ये काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए...

शनि देव को ऐसे रखें खुश

शनिवार को शनिदेव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें। उनकी आंखों से आंखें मिलाकर पूजा करने से वह क्रोधित हो जाते हैं।

शनिवार को शनिदेव के पैरों की पूजा करें और स्त्रियों का अपमान करने से बचें क्योंकि शनिदेव स्त्रियों के हक में रहते हैं।

शनिवार के दिन चमड़ा या उससे बनी चीज जैसे जूते, बेल्ट, पर्स नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चमड़ा खरीदने से सफलता में बाधा आ सकती है।

शनिवार के दिन गरीब का अपमान न करें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियों को बढ़ा देते हैं।

आज के दिन लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। शनिवार के दिन लोहे का सामान दान करना चाहिये।

शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना चाहिए। सरसों का तेल खरीदने से भी बचना चाहिये।

शनिवार को मांस और शराब के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

मसूर सूर्य और मंगल ग्रह से संबंधित खाद्य पदार्थ है और इन ग्रहों का शनि के साथ शत्रुवत संबंध है। ऐसे में शनिवार के दिन मसूर दाल का सेवन करने से शनि नाराज हो सकते हैं। इसलिए इस दिन मसूर के सेवन से भी बचना चाहिए।

टॅग्स :शनि देवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल