पैरों की दिखती हैं नसें या अंगूठे से बड़ी हैं दूसरी ऊंगली तो ऐसा हो सकता है आपका भाग्य, पढ़ें यहां
By मेघना वर्मा | Published: June 1, 2020 06:21 AM2020-06-01T06:21:44+5:302020-06-01T06:21:44+5:30
पैरों की बनावट जैसी होती है उसी के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता चलता है।
समुद्रशास्त्र के माध्यम से आपके शरीर के अंगों के मुताबिक आपके भविष्य के बारे में बाते बताई जा सकती हैं। आपके चेहरा, आपके तिल, आपके मस्से के साथ आपके पैर भी आपका किस्मत का दरवाजा खोलती हैं। पैरों को देखकर भी आपकी किस्मत के बारे में चीजें बताई जा सकती है।
पैरों की बनावट जैसी होती है उसी के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता चलता है। पैर और पैरों की उंगलियों से आपके जीवन से संबंधित बहुत सी बातों की रोचक जानकारियां मिलता है। आइए आपको बताते हैं आपके पैर आपके स्वभाव के बारे में क्या कहते हैं-
पैरों की उंगली में हो स्पेस
अगर आपकी पैरों की उंगली में स्पेस हैं तो ऐसे लोगों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफलता के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मगर संघर्षों और सही राह से उन्हें सफलता जरूर मिलती है।
सटी रहती हैं सारी उंगलियां
अगर आपकी पैरों की उंगलियां बहुत ज्यादा सटी हों तो भाग्य के काफी धनी हैं। ऐसे लोगों को संसार की सारी खुशियां मिलती हैं। मगर ऐसे लोग मेहनत से थोड़ा सा कतराते हैं। अगर ये अपना सौ प्रतिशत दें तो ये किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना
पुरषों में अगर पैर में उनकी अंगूठे की साथ वाली उंगली अंगूठे के ही बराबर होती है तो माना जाता है कि उनकी पत्नी बेहद आज्ञाकारी होती है। माना जाता है कि ऐसे पुरुषों की पत्नियां उनकी सारी बातें मानती हैं।
पैरों की दिखती हों नसें
बहुत से लोगों की पैरों की नसें दिखती है। तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर पैर फटे हुए भी हैं ये दुर्भाग्य का सूचक है।