Rohini Vrat 2019: पति की लंबी आयु के लिए रखें रोहिणी व्रत, जानें जैन समुदाय के लिए क्यों है खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 17, 2019 07:17 AM2019-10-17T07:17:07+5:302019-10-17T07:17:07+5:30

रोहिणी व्रत को एक निश्चित समय में किया जाता है। अगर आप इस व्रत रखते हैं तो इसे 3 साल, 5 साल या 7 साल तक लगातार करना होगा।

rohini vrat 2019 date Vrat muhurat puja vidhi 17 october know about importance in jainism | Rohini Vrat 2019: पति की लंबी आयु के लिए रखें रोहिणी व्रत, जानें जैन समुदाय के लिए क्यों है खास

Rohini Vrat 2019: पति की लंबी आयु के लिए रखें रोहिणी व्रत, जानें जैन समुदाय के लिए क्यों है खास

आज (17 अक्टूबर) को रोहणी व्रत है। रोहिणी व्रत जैन समुदाय का एक खास व्रत होता है। वैसे इस व्रत को जैन धर्म के लोग किया करते थे, लेकिन इस व्रत के प्रभाव से कई अन्य समुदाय और धर्म के लोग भी व्रत रखने लगे। माना जाता है कि इस व्रत से सभी प्रकार के दुख और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। 

क्यों खास है रोहिणी व्रत 

यह व्रत खास महिलाओं के लिए होता है। यह व्रत रोहिणी व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। व्रत में दान देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि 27 नक्षत्रों में शाम‍िल रोह‍िणी नक्षत्र के द‍िन यह व्रत क‍िया जाता है। रोहिणी नक्षण की वजह से ही इसे रोहिणी व्रत कहते हैं। 

कैसे रखें रोहिणी व्रत

रोहिणी व्रत को एक निश्चित समय में किया जाता है। अगर आप इस व्रत रखते हैं तो इसे 3 साल, 5 साल या 7 साल तक लगातार करना होगा। इस व्रत के सिए सबसे पहले सुबह उठकर नहा-धो कर वासुपूज्य की पूजा की जाती है। इस दिन वासुपूज्य देव की अराधना करने के बाद गरीबों को दान देने की प्रथा भी है।

व्रत की पूजा के दौरान जातक मां से यह प्रार्थना करता है उसके द्वारा की गई सभी गलतियों को वे माफ करें और उसके जीवन में बने सभी कष्टों का हरण करें। इस व्रत के दौरान पूरे दिन भूखा रहना होता है। 

Web Title: rohini vrat 2019 date Vrat muhurat puja vidhi 17 october know about importance in jainism

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे