लाइव न्यूज़ :

Rashifal 8 November 2020: आज रविवार के दिन इन तीन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अपना राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: November 8, 2020 11:50 IST

राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। कन्‍या राशि में शुक्र हैं। तुला राशि में सूर्य औक बुध हैं। वृश्चिक राशि में केतु, धनु में गुरु, मकर राशि में शनि हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल अभी भी वक्री हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति मध्‍यम से बेहतर की ओर जा रही है। चंद्रमा की स्थिति अच्‍छी है। चीजें अच्‍छी होती हुई दिखाई पड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। कन्‍या राशि में शुक्र हैं।तुला राशि में सूर्य औक बुध हैं। वृश्चिक राशि में केतु, धनु में गुरु, मकर राशि में शनि हैं।

((राशिफल  रविवार, 8 नवंबर 2020) )

मेष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में वाद विवाद से बचें। सकारात्‍मक उर्जा का एहसास होगा। खरीदारी की योजना बना सकते हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम की तरह ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। व्‍यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ- आज आपका दिन रोज की तुलना में अच्छा बीतने वाला है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अपनों के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा में सुधार महसूस करेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कठोर न बनें, वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। धन की समस्या नहीं होगी। निवेश करना अभी ठीक नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की वंदना करते रहें।

कर्क- रोज की तुलना में आपका दिन आज बहुत अच्छा रहेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा के साथ स्‍वास्‍थ्‍य और सोच के मामले में बेहतर महसूस करेंगे। एक अद्भुत क्षमता आपमें महसूस होने लगी है। प्रेम के मामले में आप अच्छा नहीं महसूस कर रहे हैं। धन के मामले में आपको सफलता मिलेगी। चीजें ठीक चल रही हैं। बजरंग बली की अराधना जारी रखें।

सिंह- आज आप चिंताओं से घिरे रहेंगे। धन के मामले में डर बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के संग अच्छा वक्त बिताएंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे लेकिन आपको ऐसा लगेगा कि आय से अधिक खर्च होता जा रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कन्‍या- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। रुका धन वापस मिल सकती है। आय के नवीन स्रोत बनते दिख रहे हैं। शुभ समाचार से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करें।

तुला- व्‍यवसायिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी,व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक- भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। मन पवित्र रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम और मानसिक स्थिति आपकी अच्‍छी चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु का दान करें।

धनु- थोड़ा जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। फिर भी बचाव जरूर रखें क्‍योंकि चंद्रमा की स्थिति थोड़ी हानिकारक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मकर- जीवनसाथी की तरक्‍की, आपकी तरक्‍की, व्‍यापारिक और व्‍यवसायिक लाभ होगा। जीवन आनंददायक होगा। रंगीन बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम है। फिर भी चंद्रमा की स्थिति के कारण आप एन्‍ज्‍वाय करेंगे और प्रेम में भी अच्‍छी स्थिति रहेगी। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली को प्रणाम करते रहें।

कुंभ- विरोधी परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रुओं की आज एक नहीं चल पाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन- भावुक बने रहेंगे। लेकिन निर्णय अच्‍छे लेंगे। भावुकता में भी अच्‍छे निर्णय लेते हैं। आप ऐसे ही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे अच्‍छे चलने लगे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग