लाइव न्यूज़ :

रमजान विशेष: रोजा मकरूह होने और रोजा टूटने के कारण, इन चीजों से नहीं टूटता रोजा

By उस्मान | Updated: May 17, 2018 12:35 IST

रोजेदार रोजे की हालत में जानबूझकर कुछ खा ले तो उसका रोजा टूटा जाता है।

Open in App

रमाजन का पाक महीना शुरू हो गया है। आज पहला रोजा है और मुस्लिम समुदाय के लोग अगले एक महीने तक रोजा रखेंगे। इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान है जिसे अरबी भाषा में रमादान कहते हैं। नौवें महीने यानी रमजान को 610 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद पर कुरान प्रकट होने के बाद मुसलमानों के लिए पवित्र घोषित किया गया था। रोजे रखना इस्लाम के पांच स्तंभों (कलमा, नमाज,  जकात, रोजा और हज ) में से एक है। अल्लाह रोजेदार और इबादत करने वालों की दुआ कूबुल करता है और इस पवित्र महीने में गुनाहों से बख्शीश मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि रमजान के दिनों आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपका रोजा मकरूह न हो और रोजा टूटे नहीं। इसके अलावा आपको यह भी जानने को मिलेगा कि किन-किन कारणों से रोजा नहीं टूटता है। 

इन कारणों से टूट सकता है रोजा

- जान-बूझकर उल्टी करने से रोजा टूट जाता है- ताकती इंजेक्शन लेने से रोजा टूट जाता है- हम-बिस्तर होने से रोजा टूट जाता है- चुगलखोरी करने, झूठ बोलने और गलत कार्य करने से रोजा टूट जाता है- रोजेदार रोजे की हालत में जानबूझकर कुछ खा ले तो उसका रोजा टूटा जाता है- रोजेदार दांत में फंसा हुआ खाना जानबूझकर निगल जाता है तो उसका रोजा टूट जाता है - रोजा रखकर सिगरेट या तंबाकू खाने से रोजा टूट जाता है 

इन कारणों से रोजा हो सकता है मकरूह

रोजा मकरूह होना यानी रोजे की हालत में उस काम को करना जिसका करना शरियत में नापसंद हो - रोजे की हालत में दांत निकलवाने से रोजा मकरूह हो जाता है- रोजे में कोई ऐसा काम करने से जिससे मुंह से खून निकलने लगे, इससे भी रोजा मकरूह हो जाता है 

यह भी पढ़ें- रमजान में सहरी, इफ्तार और तरावीह के सही समय की जानकारी देगा ये मोबाइल ऐप

- रोजे की हालत में पूरी तरह से गीले कपड़े पहन रखे हैं तो आपका रोजा मकरूह हो सकता है- बिना जरूरत किसी चीज के चबाने से मकरूह होता है - बिना जरूरत थूक निगल लेना से मकरूह होता है- मंजन या कोयले से दांत मांजने से मकरूह होता है- गाने बजाने में लगे रहने से रोजा मकरूह होता है

यह भी पढ़ें- जानिए क्या है सहरी, इफ्तार, तराहवी, जकात अलविदा जुमा, चांद और ईद

 इन चीजों से नहीं टूटता रोजा

- नीम की मिस्वाक करने से रोजे पर कोई असर नहीं है- किसी भी तरह की खुशबू लगाने से रोजा नहीं टूटेगा- रोजेदार किसी नुकसान से बचने के लिए खाना खा लेता है तो रोजा नहीं टूटता- अगर कोई गलती से कुछ खा-पी ले तो उसका रोजा नहीं टूटता - खाने की चीज जो जबरदस्‍ती किसी रोजेदार के हलक में डाल दी जाए और वो उसे निगल जाए तो रोजा नहीं टूटता - मुंह का पानी निगलने से रोजा नहीं टूटता - किसी लजीज खाने की ख्‍वाहिश से मुंह में पानी आ जाए तो उस पानी को निगलने से रोजा नहीं टूटता- खूशबू सूंघने से, आंखों में दवा डालने से, उल्टी आ जाने से या लौट जाने से रोजा नहीं टूटता, - गलती से थूक और बलगम निगल जाने से, दांतों से खून आ जाने से बशर्ते खून हलक में न जाए

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :रमजानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर ज़ुल्म हुआ तो जिहाद होगा': जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी यह कहकर विवाद खड़ा किया

भारतपाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत ने कबूला इस्लाम, स्थानीय शख्स से किया निकाह

पूजा पाठईश्वरीय चेतना जुबान ही नहीं, कर्मों से भी झलके

विश्वसीरिया में सांप्रदायिक संकट गहराया, संघर्ष विराम जारी रहने के कारण स्वेदा में 940 लोगों की मौत

क्राइम अलर्टइस्लाम कबूल कर वरना रेप केस..., शादी के बाद पत्नी ने दी धमकी, हिंदू युवक ने लगाया गंभीर आरोप

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगोवा अग्निकांड: कौन हैं सौरभ लूथरा? अरपोरा के बर्च नाइट क्लब के संस्थापक आग में 25 लोगों की मौत के बाद अब पुलिस जांच के दायरे में

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल