लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही हाथों की ओर देखते हुए करें इस मंत्र का एक बार जाप

By गुलनीत कौर | Updated: March 4, 2018 18:44 IST

इस मंत्र का रोजाना जाप आपको धन, ज्ञान, विद्या और जीवन में सफलता दिलाएगा।

Open in App

हिन्दू धर्म के मतानुसार यदि मनुष्य शास्त्रीय नियमों का पालन करे, शास्त्रों में दी गई जानकारी को अपने जीवन पर अमल करे तो उसका जीवन चिंतामुक्त होगा। शास्त्रों में दर्ज उपाय ना केवल मनुष्य जीवन को सहज बनाते हैं, साथ ही भविष्य सुधारने में भी मददगार साबित होते हैं। तो क्यों ना रोजाना अपने दिन की शुरुआत एक शास्त्रीय नियम से की जाए ताकि हमारा हर दिन सुखों से भरा हो। 

सुबह समय से उठना, स्नान करना, पूजा-पाठ आदि करके बड़ों का आशीर्वाद लेना यह हिन्दू शास्त्र हमें सिखाते हैं। उप्शाब्दों का प्रयोग ना करना, किसी का बुरा ना सोचना, ऐसी अच्छी आदतों से हमारा पूरा दिन सकारात्मक भाव के साथ बीतता है। लेकिन यह सकारात्मकता हमारे बीच बनी रहे इसके लिए शास्त्रों में दिया गया एक उपाय हम सुबह उठते ही कर सकते हैं। 

उपाय के अनुसार सुबह उठने के बाद अपने बिस्तर पर बैठ जाएं, अपने दोनों हाथ सामने लाकर मिलाएं और फिर आंखें खोलकर हाथों के दर्शन करें। ऐसा करने के बाद इस मंत्र का एक बार जाप कर लें - "कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्‌‌।।"

अर्थात् हाथ की हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य में विद्या की देवी सरस्वती और मूल भाग में सृष्टि रचयिता भगवान ब्रह्मा का निवास है। मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता हूं। ऐसी मान्यता है कि सुबह-सुबह यदि इन देवी देवताओं के दर्शन हो जाएं तो पूरा दिन शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: हर दिन के लिए है एक खास मंत्र, करें जाप और पाएं समस्याओं से मुक्ति

ध्यान रहे कि जब आप उपरोक्त मंत्र का उच्चारण कर रहे हों तब आप केवल अपनी हथेलियों की ओर ही देखें। आपको आंखें बंद भी नहीं करनी हैं। इस मंत्र का रोजाना एक बार उच्चारण आपको विभिन्न लाभ प्राप्त कराएगा। इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी धन की कृपा करेंगी, मां सरस्वती से आपको ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होगी और ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से जीवन सफल होगा। 

टॅग्स :पूजा पाठमंत्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य