लाइव न्यूज़ :

परीक्षा/जॉब इंटरव्यू से पहले करें इस मंत्र का जाप, सफलता अवश्य ही मिलेगी

By गुलनीत कौर | Updated: March 5, 2018 17:51 IST

मां सरस्वती के इस मंत्र में अहि अपार शक्ति, इसका एक माला जाप आपको सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

Open in App

स्कूल कॉलेज की परीक्षा हो या जॉब पाने के लिए इंटरव्यू, सभी के मन में एक डर होता है कि सफलता हाथ लगेगी या नहीं। इस डर के चलते कई बार पूरी तैयारी होने के बावजूद भी हम फेल हो जाते हैं। परीक्षा में हमें सफलता मिले, अच्छा रिजल्ट आए इसके लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी कई बार असफल हो जाते हैं। यह असफलता आपके हाथ ना लगे इसके लिए हिन्दू शास्त्रों का सहारा लें। 

हिन्दू धर्म के मतानुसार मनुष्य जीवन अगर शास्त्रों के दिए गए ज्ञान के अनुसार व्यतीत किया जाए तो अध्चानें कम आती हैं और आने वाले भविष्य में भी सुधार आता है। दिन की शुरुआत से लेकर दिन ढलने तक शास्त्रीय नियमों का पालन करना जीवन को सुखमयी बनाता है। यह हमें दृढ़ शक्ति देता है, आत्मविश्वास को बढ़ाता है और हमें नकारात्मकता से दूर भी रखता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम यहां 4 सरल मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप भय की स्थिति में, परीक्षा/इंटरव्यू से पहले किया जाए तो सफलता हाथ लग सकती है। 

पहला मंत्र

हिन्दू मान्यता के अनुसार मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी कहा जाता है। तो यदि आप परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें - ‘ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:’ इस मंत्र के जाप से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बिना किसी भय के परीक्षा और इंटरव्यू दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें: 21 दिन तक करें इस मंत्र का जाप, पाएं दुखों से मुक्ति

दूसरा मंत्र

जब भी भय की स्थिति हो, कैसा भी डर आपको सताए तो इस मंत्रा का एक माला यानी 108 बार मन ही मन जाप करें - ‘ॐ ऐं नम:’

तीसरा मंत्र

स्फटिक की माला के साथ मां सरस्वती के इस मंत्र का एक माला जाप करें - ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:’ यह मंत्र आपके सफलता के मार्ग खोलेगा और आपकी बुद्धि में भी वृद्धि करेगा। 

चौथा मंत्र

‘ॐ ह्रीं वद् वद् वाग्वादिनी स्वाहा ह्रीं’ परीक्षा की पूर्ण तैयारी होने के बावजूद भी यदि आपको यह भय सताए की आप अच्छा प्रदर्शन नहीं दी पाएंगे, आप कहीं चूक जाएंगे तो ऐसे में घर से निकलने से पहले बताए गए मंत्र का जाप करें।'

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही हाथों की ओर देखते हुए करें इस मंत्र का एक बार जाप

टॅग्स :मंत्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल