लाइव न्यूज़ :

जानिए इस साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय, दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: February 15, 2018 09:59 IST

साल के पहले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव अवश्य पड़ेगा। बताए जा रहे उपायों को कर बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।

Open in App

साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी को पड़ रहा है। यह एक खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसे दक्षिणी गोलार्द्ध के हिस्सों में देखा जा सकेगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी 15 फरवरी 2018 दिन गुरुवार को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग फाकलैंड, पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका में दृश्य होगा। बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

त्रिपाठी जी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक यह ग्रहण काल जब आरम्भ होगा उस समय भारत में मध्य रात्रि का समय होगा। भारत में ग्रहण देखा नहीं सकेगा क्योंकि उस समय यहाँ रात होगी। हालाँकि भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 16 फ़रवरी की रात को 12.24 बजे शुरू होगा। सूर्य ग्रहण रात 2.21 बजे अपने पूर्णावस्था में होगा। सुबह के 4.17 बजे तक इसे देखा जा सकेगा। उसके बाद ये छंटना शुरू कर देगा।  

उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि यद्यपि यह खण्डग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, धार्मिक रूप से इसका महत्व नहीं है, लेकिन इसका ग्रहीय प्रभाव सामान्य रूप से अवश्य पड़ेगा। इसलिए सभी को ग्रहण के दौरान सावधान रहना चाहिए। ऐसे कार्य करने से बचें जिससे ग्रहों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

हिन्दू धर्म में सूर्य और चन्द्र दोनों ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अन्जुसार ग्रहण के सूतक काल में ह्यादी वर्जित कार्य किए जाएं तो आने वाले 108 दिनों तक ग्रहण का बुरा प्रभाव व्यक्ति पर बना रहता है। 

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक साल के पहले सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव अवश्य पड़ेगा। कुछ वर्जित कार्यों को करने से बचें लेकिन साथ ही ग्रहण का बुरा प्रभाव आप पर ना हो इसके लिए शास्त्रों में दर्ज कुछ विशेष उपाय अवश्य कर लें:  

(1) बहते जल में सूखा नारियल प्रवाहित करें

(2) आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं या बहते जल में प्रवाहित कर दें

(3) अपनी थाली से रोटी निकालकर गाय और कुत्तों को खिलाएं

टॅग्स :पूजा पाठसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए