लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में रमजान, ईद, बकरीद के लिए अब नहीं करना होगा चांद दिखने का इंतजार, यह है वजह

By भाषा | Updated: May 27, 2019 12:13 IST

Open in App

पाकिस्तान ने चांद दिखने की जानकारी देने वाली अपनी पहली वेबसाइट रविवार को शुरू की। यह वेबसाइट रमजान एवं ईद के त्योहारों का आगाज बताने वाले उन प्रमुख चंद्र महीनों की शुरुआत को लेकर चले आ रहे दशकों पुराने विवाद को खत्म करने के प्रयास के तहत शुरू की गई है।

वेबसाइट “पाकमूनसाइटिंग डॉट पीके” (pakmoonsighting.pk) का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी की ओर से वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने के संबंध में की गई घोषणा के दो हफ्ते के भीतर किया गया।

डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट महत्त्वपूर्ण इस्लामी अवसरों - रमजान, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा और मुहर्रम की सटीक तारीखें बताएगी। वेबसाइट लॉन्च के मौके पर चौधरी ने कहा कि यह देश में “चांद दिखने के विवाद” को खत्म करेगी।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अन्य देश भी चांद दिखने की तारीख तय करने के लिए इससे लाभ उठा सकते हैं। वेबसाइट में अगले पांच साल के लिए इस्लामी कैलेंडर , ग्रेगोरी कैलेंडर की तारीखों के साथ दिन- प्रतिदिन के चंद्र कैलेंडर और हर चंद्र माह का पहला दिन किस दिन पड़ेगा आदि जैसे खंड शामिल हैं।

चौधरी ने कहा, “चंद्र महीने की शुरुआत बताने को और आसान बनाने के लिए एक मोबाइल फोन ऐप भी तैयार किया जा रहा है।” पाकिस्तान रमजान और ईद की शुरुआत जैसे प्रमुख धार्मिक अवसरों को लेकर विवादों का सामना करता रहा है क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों के धर्म गुरुओं में चांद दिखने को लेकर मतभेद रहता है।

टॅग्स :पाकिस्तानरमजानईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल