लाइव न्यूज़ :

October 2021 Vrat Festival List: अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ के अलावा पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2021 16:00 IST

इस बार हिन्दू व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से अक्टूबर का महीना खास होने वाला है। दरअसल इस महीने नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे7 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगी। 9 दिनों तक चलने वाला यह पर्व 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन और शस्त्र पूजा का विधान है।24 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा।

अक्टूबर ग्रेगोरियन कैलेंडर का दसवां महीना होता है। इस बार हिन्दू व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास होने वाला है। दरअसल इस महीने नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने 7 तारीख से नवरात्रि प्रारंभ होगी। 9 दिनों तक चलने वाला यह पर्व 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। वहीं 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। वहीं 24 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। इन सबके अलावा इस महीने और भी कई प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे देखें पूरी लिस्ट यहां (October 2021 Vrat Festival List):-

02 अक्टूबर 2021: इंदिरा एकादशी 

आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस दिन एकादशी श्राद्ध भी होता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। 

04 अक्टूबर 2021: सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत 4 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ेगा। वहीं इसी दिन आश्विन मास की शिवरात्रि व्रत भी है। दोनों ही व्रत भगवान शिवजी की कृपा पाने के लिए रखे जाते हैं।

6 अक्टूबर 2021 – सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या

सर्व पितृ अमावस्या 6 अक्टूबर को है। यह श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन पितृगण पुनः पर लोक चले जाते हैं। इस तिथि को पितृ विसर्जन अमावस्या, महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

07 अक्टूबर 2021: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

शारदीय नवरात्रि पर्व 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। इस दिन घटस्थापना का विधान है। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को अग्रसेन जयंती भी मनाई जाती है। 

09 अक्टूबर 2021: विनायक चतुर्थी 

आश्विन मास में विनायक चतुर्थी 9 अक्टूबर को है। इस दिन गणपति महाराज की पूजा का विधान है।  

13 अक्टूबर 2021: दुर्गा महाष्टमी

13 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी है। नवरात्र में दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। खासकर पश्चिम बंगाल में इस पर्व को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

14 अक्टूबर 2021: महा नवमी

14 अक्टूबर को महानवमी है। इस दिन शारदीय नवरात्रि का समापन होगा। नवरात्र के आखिरी दिन कन्या पूजन का विधान है। 

15 अक्टूबर 2021: दशहरा

आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को प्रति वर्ष विजया दशमी पर्व मनाया जाता है। इसे दशहरा भी कहते हैं। इस दिन रावण के पुतले का दहन और शस्त्र पूजन किया जाता है। 

16 अक्टूबर 2021: पापांकुशा एकादशी

आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। यह एकादशी व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा। 

17 अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत

आश्विन शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिवजी और माता पार्वती का व्रत किया जाता है।

19 अक्टूबर 2021: ईद-उल-मिलाद

ईद-उल-मिलाद ईस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है। इस महीने की 19 तारीख को यह पर्व मनाया जाएगा।

20 अक्टूबर 2021: महर्षि बाल्मीकि जयंती

आश्विन पूर्णिमा के दिन हर साल महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस महीने 20 तारीख को बाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शोभा यात्रा निकाली जाती है।

24 अक्टूबर 2021: करवा चौथ

सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए यह व्रत रखती हैं।

टॅग्स :त्योहारनवरात्रिकरवा चौथदशहरा (विजयादशमी)हिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य