लाइव न्यूज़ :

Navratri: आज है नवरात्र का चौथा दिन, होती है मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए मां के इस स्वरूप का महत्व

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2024 13:07 IST

नवरात्र के चौथे दिन ‘कूष्मांडा देवी’ की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि जब यह सृष्टि अंधकारमय थी तो देवी कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की।

Open in App
ठळक मुद्देजब यह सृष्टि अंधकारमय थी तो देवी कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की थीमाता कुष्मांडा की पूजा से भक्तों को मनोबल, आत्मविश्वास और सफलता मिलती हैमां की पूजा में गुड़हल का फूल अर्पित किया जाता है, जिससे मां कूष्मांडा जल्द प्रसन्न होती हैं

Navratri: नवरात्र के चौथे दिन ‘कूष्मांडा देवी’ की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि जब यह सृष्टि अंधकारमय थी तो देवी कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की। इसलिए इन्हें सृष्टि की आदि स्वरूपा, आदिशक्ति भी कहते हैं। शेर मां कूष्मांडा का वाहन है। माता कुष्मांडा की पूजा से भक्तों को मनोबल, आत्मविश्वास और सफलता मिलती है। माता सभी रोगों से मुक्ति, कष्टों का निवारण और मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं।

मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। मां के सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा होती है और आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला होती है। मां की पूजा में गुड़हल का फूल अर्पित किया जाता है। इससे मां कूष्मांडा जल्द प्रसन्न होती हैं।

मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर लोक में निवास करती हैं। वहां निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं। मां की आराधना से भक्तों के सभी रोग दुःख नष्ट हो जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और धन प्राप्त होता है। मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए भक्त को इस श्लोक को कंठस्थ कर नवरात्रि में चतुर्थ दिन इसका जाप करना चाहिए।

कौन है मां कूष्मांडा

मां कुष्मांडा अंबे भवानी का चौथा अवतार हैं और चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन उनकी पूजा की जाती है। “कुष्मांडा” नाम संस्कृत के शब्द “कू” से लिया गया है जिसका अर्थ है थोड़ा सा, उष्मा का अर्थ है गर्मी, और अंडा का अर्थ है ब्रह्मांडीय अंडा।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि मां कुष्मांडा ने एक छोटे ब्रह्मांडीय अंडे का उत्पादन करके ब्रह्मांड का निर्माण किया, जिससे ब्रह्मांड उभरा। उन्हें आठ भुजाओं वाली और प्रत्येक हाथ में हथियार और शक्ति के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है। मां कुष्मांडा के चारों ओर की दीप्तिमान आभा सकारात्मकता और प्रकाश बिखेरने की उसकी क्षमता का प्रतीक है।

मां की पूजन विधि

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रातः मां कूष्मांडा का स्मरण करके उनको धूप, गंध, अक्षत्, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें। उसके बाद मां कूष्मांडा को हलवा और दही का भोग लगाया जाता है, जिसे पूजा के बाद प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। पूजा के अंत में मां कूष्मांडा की आरती की जाती है।

मां की प्रार्थना का श्लोक

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

सर्व स्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।भयेभ्य्स्त्राहि नो देवि कूष्माण्डेति मनोस्तुते।।

ओम देवी कूष्माण्डायै नमः॥मां कूष्मांडा बीज मंत्र

ऐं ह्री देव्यै नम:।

टॅग्स :मां दुर्गानवरात्रिहिंदू त्योहारधर्मधार्मिक खबरेंअध्यात्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMargashirsha Purnima 2025 Date: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

पूजा पाठDecember Vrat Tyohar 2025 List: गीता जयंती, खरमास, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठVivah Panchami 2025: विवाह पंचमी 25 नवंबर को, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए इस दिन करें ये 4 महाउपाय

भारतदरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में मत्था टेका?, बिहार मतगणना से पहले धार्मिक स्थल पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल रुझान पर क्या बोले मुख्यमंत्री

पूजा पाठKartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार