लाइव न्यूज़ :

Nautapa 2020: शुरू हो चुका है नौतपा, भीषण गर्मी के साथ ऐसा होगा मौसम का हाल-पढ़ें यहां

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2020 08:56 IST

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार नौतपा में गर्मी कम पड़ने के आसार हैं। वहीं बारिश और आंधी-तूफान आने की ज्यादा संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिनों तक भ्रमण करता है।वैज्ञानिकों की मानें तो नौतपा के दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर आती हैं।

हिन्दूं पंचाग के अनुसार इस समय ज्येष्ठ माह चल रहा है। ज्येष्ठ माह में नौतपा लगता है। जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार नौतपा 25 मई से लग गया है। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस समय को मौसम की दृष्टी से ये दिन भीषण गर्मी वाले होते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार नौतपा में गर्मी कम पड़ने के आसार हैं। वहीं बारिश और आंधी-तूफान आने की ज्यादा संभावना है। बताया जा रहा है कि इस साल वक्री ग्रहों की स्थिति से बने संयोग प्राकृतिक आपदाओं के संकेत भी हैं। 

वैज्ञानिकों की मानें तो नौतपा के दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर आती हैं। इस कारण से गर्मी सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रोहिणी नक्षत्र का अधिपति चन्द्रमा और ब्रह्मा हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तभी से  नौतपा लगता है। इस दौरान गर्मी बहुत अधिक पड़ती हैं। 

2 जून को होगा खत्म नौतपा

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 15 दिनों तक भ्रमण करता है मगर शास्त्रों की मानें तो शुरूआत के नौ दिन ही नौतपा माने जाते हैं। सूरज की गर्मी और रोहिणी के जल तत्व के कारण मानसून आता है। नौतपा ही मानसून का गर्भकाल माना जाता है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आद्रा नक्षत्र से लेकर दस नक्षत्रों तक अगर बारिश होती है तो वर्षा ऋतु में दसो नक्षत्रों में वर्षा नहीं होती। अगर इसी में ज्यादा गर्मी पड़े तो बारिश अच्छी होती है। 

इस बार कैसा होगा मौसम

वहीं इस बार की बात करें तो ज्योतिष के अनुसार इस बार गर्मी कम पड़ने के संकेत हैं। पश्चिम राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र तटीय शहरों पर अधिक खतरा होगा। इस बार वक्री ग्रह होने की वजह से कहीं-कहीं बादल फटने के समाचार भी मिलेंगे। वर्षा से धन-जन की हानि होगी। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य