लाइव न्यूज़ :

369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण, 20 किमी दूर से कीजिए दर्शन, जानें और क्या है खासियत

By भाषा | Updated: October 29, 2022 19:22 IST

इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेता मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कथावाचक मुरारी बापू ने प्रतिमा का लोकार्पण किया।प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है। उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो नौ दिनों तक चलेगा।

जयपुरः राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण शनिवार शाम हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कथावाचक मुरारी बापू ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। भक्त गण 20 किलोमीटर दूर से दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेता मौजूद थे। इस अवसर आयोजित होने वाली रामकथा का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, 'रामकथा का हर प्रसंग प्रेम, भाइचारे व सद्भवाना का संदेश देता है जिसकी आज सबसे अधिक आवश्यकता है देश में। ऐसी कथाएं देश में होनी चाहिएं और हो भी रही हैं।'

प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है। संस्थान के ट्रस्टी, उद्योगपति मदन पालीवाल ने कहा कि प्रतिमा के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान मुरारी बापू राम कथा का पाठ भी करेंगे।

कार्यक्रम के प्रवक्ता जयप्रकाश माली ने कहा कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में हैं। माली ने दावा किया, ‘‘विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की अपनी एक अलग ही विशेषता है।

369 फुट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की अकेली ऐसी प्रतिमा होगी, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है।’’ 

टॅग्स :राजस्थानभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल