लाइव न्यूज़ :

नरक चौदस 2022: यहां श्मशान घाट में मनाई जाती है छोटी दिवाली, बच्चे, महिला-पुरुष सभी होते हैं शामिल

By राजेश मूणत | Updated: October 23, 2022 20:28 IST

रूप चौदस की शाम को अंधेरा गहराते समय रतलाम के त्रिवेणी मुक्तिधाम का यह नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। इनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। श्मशान स्थल पर पर्व की इस परंपरा को शहर की प्रेरणा संस्था द्वारा कुछ वर्षों पूर्व शुरु की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरतलाम के सबसे प्राचीन श्मशान स्थल त्रिवेणी पर नरक चौदस का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता हैश्मशान स्थल पर पर्व की इस परंपरा को शहर की प्रेरणा संस्था द्वारा कुछ वर्षों पूर्व शुरू की गई है

रतलाम (मध्य प्रदेश): एक तरफ चिता से उठ रही लपटें और दूसरी तरफ पटाखों की रोशनी से झिलमिल श्मशान स्थल। एक तरफ अंतिम क्रिया के दृश्य तो दूसरी तरफ रंगोली और दीपमालाओं से सजावट। रतलाम के प्राचीन मुक्तिधाम त्रिवेणी पर वर्ष में एक बार नरक चौदस की शाम को यह दृश्य उपस्थित होता है।

आमतौर पर श्मशान स्थल  का नाम सुनते ही व्यक्ति के मन में एक अलग ही संवेदना जाग जाती है। लेकिन रतलाम के सबसे प्राचीन श्मशान स्थल त्रिवेणी पर दीप पर्व के एक दिन पूर्व नरक चौदस का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है।

रूप चौदस की शाम को अंधेरा गहराते समय  रतलाम के त्रिवेणी मुक्तिधाम का यह नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। इनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। श्मशान स्थल पर पर्व की इस परंपरा को शहर की प्रेरणा संस्था द्वारा कुछ वर्षों पूर्व शुरु की गई है। संस्था के सदस्यों की मान्यता है कि इस पर्व पर श्मसान में रोशनी रंगोली और दीप जलाकर वे अपने पूर्वजों के साथ दीप पर्व मनाते हैं।

दीप पर्व दीपावली की पूर्व संध्या को त्रिवेणी मुक्तिधाम का यह नजारा देखने लायक रहता है। श्मशान स्थल पर जगह जगह लोग रंगोली सजाते हैं। साथ ही, सैकड़ों दीपक प्रज्वलित कर अपने पूर्वजों को याद करते हैं। इस दौरान ढोल-बाजों के साथ जमकर आतिशबाजी भी होती है। मुक्तिधाम में मनाया जा रहा नरक चौदस का यह उत्सव बीते वर्ष 2006 में पहली बार मनाया गया था। उसके बाद अब यह परंपरा बन गया है। बीते 16-17 सालों में धीरे-धीरे यहां आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

टॅग्स :छोटी दिवाली/नरक चतुर्दशीदिवालीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना