लाइव न्यूज़ :

Mauni Amavasya 2024: कल सर्वार्थसिद्धि और वारियान योग में मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, जानें महत्व

By रुस्तम राणा | Published: February 08, 2024 1:56 PM

इस बार मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही वारियान योग का अद्भुत संयोग बनेगा। इस संयोग पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष शुभ मानी जाती है। 

Open in App

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या माघ कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को कहा जाता है। इस माघ अमावस्या भी कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। इस दिन पितरों को तर्पण करने की भी परंपरा है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी, शुक्रवार को है। इस बार मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही वारियान योग का अद्भुत संयोग बनेगा। इस संयोग पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष शुभ मानी जाती है। 

मौनी अमावस्या तिथि 

मौनी अमावस्या प्रारंभ - 9 फरवरी को सुबह 08:02 बजे शुरू होगी मौनी अमावस्या समाप्त - 10 जनवरी को सुबह 04:28 बजे समाप्त

मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण सुबह 07:05 बजे शुरू होगा और रात 11:29 बजे समाप्त होगा। वहीं, शाम 07.08 बजे से वरियान योग शुरू होगा। मान्यतानुसार इन योगों में पूजा, जप, तप और दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

मौनी अमावस्या में रखा जाता है मौन व्रत

हिंदू धार्मिक शास्त्रों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। कहते हैं मुख से ईश्वर का जाप करने से जितना पुण्य मिलता है, उससे कई गुना ज्यादा पुण्य मौन रहकर जाप करने से मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन अगर दान से पहले सवा घंटे तक मौन रख लिया जाए तो दान का फल 16 गुना अधिक बढ़ जाता है और मौन धारण कर व्रत व्रत का समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। मौन रहकर स्नान दान करने से व्रती के जन्मों जन्मों के कष्ट मिट जाते हैं।

मौन व्रत के समय रखें इन बातों का रखें ध्यान

इस दिन नहाते समय और नहाने से पहले तक कुछ न बोलें, मौन रहें। ध्यान रहे घर में कलह का माहौल न बनने दें और झगड़े, विवादों से बचना चाहिए। किसी से झूठ या कड़वे वचन नहीं बोले। मौनी अमावस्या का व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन किसी प्रकार का श्रृंगार भी नहीं करना चाहिए। इस दिन संयमित रहना भी जरूरी है। अमावस्या पर स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। साथ ही शराब, मांस जैसी चीजों से दूर रहें।

टॅग्स :मौनी अमावस्याअमावस्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaishakh Amavasya 2024 Upay: वैशाख अमावस्या 8 मई को, इस दिन जरूर करें ये 5 उपाय, नहीं होगी पैसों की किल्लत

पूजा पाठVaishakh Amavasya 2024: 7 या 8 मई कब है वैशाख अमावस्या? जानें सही तिथि और लाभ-उन्नति मुहूर्त

पूजा पाठVaishakh Amavasya 2024: इस बार वैशाख अमावस्‍या में 3 शुभ मुहूर्त का महासंयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठSomvati Amavasya 2024 Date: सोमवती अमावस्या कब है? जानिए तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

पूजा पाठFalgun Amavasya 2024 Date: कब है फाल्गुन अमावस्या? जानिए पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 18 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024: इस बार किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए तिथि और महत्व