लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि 2018: शिवलिंग की पूजा व परिक्रमा करते वक्त कतई न करें ये काम, होता है अशुभ!

By धीरज पाल | Updated: February 13, 2018 15:04 IST

महाशिवरात्रि के दिन भगवान के शिवलिंग व मूर्ति पर बेलपत्र व दूध चढ़ाते हैं।

Open in App

महाशिवरात्रि इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 13 फरवरी को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बेहद महत्व होता है। इस दिन लोग भगावन शिव के लिए उपवास रखते हैं और सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव की शादी हुई थी। पुराणों में लिखा गया है कि भगवान शिव की शादी में सभी समान्य से लेकर असमान्य देवी-देवता, दैत्य-असुर, पशु-पक्षी,  भूत-प्रेत सभी शामिल हुए थे। कहा जाता है कि भगवान शिव के इस खास दिन पर उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

शिवरात्रि के दिन जगह-जगह शिव मंदिरों को सजाया जाता है। सुबह से भक्तों की भीड़ मंदिरों में इकठ्ठा होने लगती है और यह सिलसिला देर रात तक चलता है। लोग भगवान के शिवलिंग व मूर्ति पर बेलपत्र व दूध चढ़ाते हैं। शिवलिंग को भगवान शंकर का ही स्वरूप माना जाता है। ग्रथों में इसके पूजन के बारें में विस्तार में बताया गया है। इसमें शिवलिंग की पूजा और परिक्रमा को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं जिससे भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होकर इंसान की समस्त मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

क्यों करें परिक्रमा

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के अलग-अलग कर्मकांड होते हैं। जिसमें से एक कर्मकांड परिक्रमा करना होता है। परिक्रमा करना यानी मन में देवी-देवताओं का नाम जपते हुए चक्कर लगाना, लेकिन अगर आप भगवान शिव की परिक्रमा कर रहे हैं तो कुछ बाते आपको जान लेना चाहिए। परिक्रमा के दौरान शिवलिंग के चारों ओर घूमने से भगवान शिव नाराज होते हैं। क्योंकि असल में शिवलिंग के नीचे का हिस्सा जहां से शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल बाहर आता है वह पार्वती का भाग माना जाता है। इसलिए शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग की परिक्रमा के दौरान आधी परिक्रमा की जाती है और फिर वापस लौटकर दूसरी परिक्रमा पूर्ण की जाती है। 

शिवपुराण के अनुसार कोई भी शिवलिंग की जल की निकासी को लांघता है तो वह पापी कहलाता है और उसके भीतर की समस्त शक्ति छीन जाती है। इसलिए जल निकासी तक परिक्रमा करनी चाहिए, यानि की आधी परिक्रमा। ये भी ध्यान रखें कि कभी भी जलधारी के सामने से शिवलिंग की पूजा भी न करें। शिवलिंग के चारों ओर घूमकर परिक्रमा करने से दोष लगता है और व्यक्ति पुण्य के बजाए पाप का भागी बन जाता है।

शिवलिंग पर कतई न चढ़ाएं ये सामान 

शिवरात्रि के दिन अगर आप भगवान शिव के मंदिर गए हैं और वहां आप शिवलिंग की पूजा अर्चना कर रहे हैं तो कुछ चीजें शिवलिंग पर कतई नहीं चढ़ानी चाहिए। 

1. शिवलिंग पर हल्दी या मेहंदी नहीं चढ़ानी चाहिए, क्योंकि यह देवी पूजन की सामग्री है।2.  कभी भी शिवलिंग पर शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए।3. शिवलिंग की पूजा करते समय मुंह दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए।4. पूजा करते समय शिवलिंग के ऊपरी हिस्से को स्पर्श नहीं करना चाहिए।5. शिवलिंग पर कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। इससे पूजा अपूर्ण मानी जाती है। 6. शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ानी चाहिए। 7. शिवलिंग पर लाल रंग के फूल नहीं चढ़ाए जाते। भगवान शिव को सफेद रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग