Magh Purnima 2021: शनिवार को है इस बार माघ पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और क्या करना चाहिए इस दिन
By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2021 13:53 IST2021-02-24T13:53:39+5:302021-02-24T13:53:39+5:30
Magh Purnima 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस बार 27 फरवरी है। इसे ही माघ पूर्णिमा कहते हैं। इसके अगले दिन से फाल्गुन माह की शुरुआत हो जाती है।

माघ पूर्णिमा 2021 इस बार 27 फरवरी को है (फाइल फोटो)
Magh Purnima 2021: माघ महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसे कार्तिक के बाद दूसरे सबसे पवित्र माह के तौर पर भी देखा गया है। इसमें भी पूर्णिमा के साथ इस माह का महत्व और बढ़ जाता है। माघ के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को ही माघ पूर्णिमा कहते हैं और इसके बाद फाल्गुन की शुरुआत होती है।
हर महीने के अनुसार वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं। इस दौरान पूर्ण चंद्रोदय होता है लेकिन माघ महीने की पूर्णिमा का महत्व काफी अलग है। इस दिन पवित्र नदियों और मुख्य रूप से गंगा नदी में स्नान करने की परंपपरा है। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है।
Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा कब है
इस बार माघ पूर्णिमा 27 फरवरी यानी शनिवार को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 फरवरी (शुक्रवार) को ही शाम 3 बजकर 49 मिनट से शुरू हो जाएगी। इसका समापन अगले दिन 27 फरवरी (शनिवार) को 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 27 फरवरी को पूर्णिमा है, इसलिए इस दिन माघ पूर्णिमा मनाया जाएगा।
Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा का महत्व और इस दिन क्या करें
माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। स्नान के बाद दान और पूजन का भी महत्व है। भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन सत्यनारायण भगवना की कथा का पाठ करना चाहिए।
अगर इस दिन आप गंगा या पवित्र नदियों के किनारे नहीं जा सके हैं तो घर में ही स्नान के पानी में गंगा जल जरूर मिलाएं। स्नान के बाद गरीब, जरूरतमंद को भोजन कराएं। गाय को चारा खिलाने और पक्षियों को दाना-पानी खिलाने से भी पुण्य मिलता है।
साथ ही चंद्रमा से जुड़े दोष खत्म करने के लिए भी माघ पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।