लाइव न्यूज़ :

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, जानिए आप कब तक कर सकते हैं स्नान और दान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 09, 2020 7:09 AM

Magh Purnima 2020: माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 8 फरवरी को ही शाम 4.01 बजे से हो चुकी है। इसका समापन आज (9 फरवरी) को दोपहर 1.02 बजे हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देMagh Purnima 2020: नदियों के किनारे स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुमान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए देवता भी धरती पर आते हैं

Magh Purnima 2020: माघ पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश भर की नदियों के किनारे लोग स्नान के लिए जुटे हैं। दरअसल, इस दिन के साथ ही माघ माह का समापन हो जाएगा। साथ ही प्रयागराज में संगम किनारे चल रहा एक माह का कल्पवास भी आज के दिन के साथ पूर्ण होता है।

हिंदू धर्म में इस दिन को स्नान और दान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता भी धरती पर आते हैं प्रयागराज के संगम में स्नान करते हैं। माघ माह को दरअसल सावन और कार्तिक की तरह ही बेहद पवित्र महीना कहा गया है। इसलिए भी इस दिन का महत्व बहुत बढ़ जाता है।

Magh Purnima 2020: दोपहर एक बजे तक है पूर्णिमा तिथि

माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत इस बार 8 फरवरी को ही शाम 4.01 बजे से हो चुकी है। इसका समापन आज (9 फरवरी) को दोपहर 1.02 बजे हो रहा है।

ऐसे में इस बार माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 8 फरवरी की शाम 6.05 बजे से शुरू हो रहा है और ये 9 फऱवरी को दोपहर तिथि खत्म होने तक रहेगा। इस लिहाज से 9 फरवरी को तड़के तारों की मौजूदगी में स्नान को बेहद शुभ है। पद्म पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद ध्यान और तप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को मुक्ति और बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

Magh Purnima 2020: स्नान के बाद जरूर करें दान

माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और भगवान विष्णु के जप का बहुत महत्व है। इस दिन स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें गरीब व्यक्तियों को दान दें।

दान की चीजों में तिल सहित गर्म कपड़े, अन्न आदि जरूर शामिल करें। साथ ही गरीब व्यक्तियों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान दें। माघ पूर्णिमा के मौके पर संत रविदास की भी जयंती मनाई जाती है।

टॅग्स :माघ मेलापूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMagh Mauni Amavasya 2024: 9 या 10 किस दिन पड़ रही मौनी अमावस्या? जानें सही तिथि और स्नान-दान मुहूर्त

पूजा पाठPaush Purnima 2024: किस दिन है पौष पूर्णिमा ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

पूजा पाठKartik Purnima 2023: कब पड़ रही है कार्तिक पूर्णिमा? इस दिन पूजा करने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठGanga Snan 2023 Date: कार्तिक पूर्णिमा पर इस समय करें गंगा स्नान, समस्त प्रकार के रोग-दोष होंगे दूर, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठPitru Paksha 2023: क्या है पितृ पक्ष को लेकर मान्यताएं, किस दिन किसका करना चाहिए श्राद्ध?, यहां जानें सबकुछ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर इस बार जरूर करें ये महाउपाय, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

पूजा पाठWeekly Horoscope 2024 (12-18 Feb): ये हैं इस हफ्ते की 5 लकी राशियां, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

पूजा पाठShiva Tandava Stotra: रावण के भक्ति की पराकाष्ठा है 'शिव तांडव स्तोत्र', जानिए इसकी पूजा-पद्धति, आराधना के बारे में सब कुछ

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 12 February: आज इस राशिवालों के लिए आर्थिक तंगी के कारण परिवार में हो सकती है कलह

पूजा पाठआज का पंचांग 12 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय