लाइव न्यूज़ :

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर जा रहे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तो पढ़िए गाइडलाइन, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 16:18 IST

Krishna Janmashtami 2024: प्रबंधन ने मीडिया के माध्यम से जारी किये गए परामर्श में कहा है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगों और मरीजों को नहीं लाएं।

Open in App
ठळक मुद्देउचित दवाइयां एवं चिकित्सा लाभ लेने के उपरांत ही मंदिर पधारें।मंदिर से निकलते-निकलते एक बुजुर्ग श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई थी।जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा।

Krishna Janmashtami 2024: मथुरा जिले के वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में छोटे बच्चों, वृद्धों, दिव्यांग एवं मरीजों को नहीं लाएं और भीड़ का हिस्सा बनने से बचें। प्रबंधन ने लोगों से कहा कि वृन्दावन आने से पूर्व भीड़ का आकलन कर लें और यदि भीड़ ज्यादा है तो बेहतर होगा कि फिर किसी अन्य अवसर पर आने का कार्यक्रम बनाएं। प्रबंधन ने मीडिया के माध्यम से जारी किये गए परामर्श में कहा है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगों और मरीजों को नहीं लाएं।

भीड़ का हिस्सा बनने से बचें। इसमें इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि गर्मी के दौरान उपवास रखने एवं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार समुचित दवा नहीं लेने से कई बार वृद्ध दर्शनार्थियों एवं विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह भी परामर्श दिया गया कि उचित दवाइयां एवं चिकित्सा लाभ लेने के उपरांत ही मंदिर पधारें।

दो वर्ष पूर्व जन्माष्टमी की रात बिहारी जी के मंदिर में वर्ष में केवल एक बार रात्रि के तीसरे पहर में होने वाली मंगला आरती के दर्शन के समय अत्यधिक भीड़ की वजह से सांस लेने में शिकायत के चलते दो महिला श्रद्धालुओं की दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। इसी रविवार मंदिर से निकलते-निकलते एक बुजुर्ग श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई थी।

मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा एवं उमेश सारस्वत ने बताया कि मंदिर में प्रवेश एवं निकासी द्वार अलग-अलग होने से जूते-चप्पल पहनकर न आएं, क्योंकि एक बार मंदिर से निकलने के बाद जूते-चप्पल पाने के लिए दुबारा वहां पहुंचना संभव नहीं हो पाएगा।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित सभी प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा, जबकि वृन्दावन के ठा. बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 27 अगस्त की रात्रि में मनाई जाएगी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु दो-दो दिन जन्माष्टमी का आनन्द ले सकेंगे।

टॅग्स :मथुराश्रीकृष्ण जन्माष्टमीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य