लाइव न्यूज़ :

खरमास प्रारंभ, एक माह बाद गूंजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2021 21:56 IST

14 अप्रैल तक खरमास रहेगा. 14 मार्च की शाम सूर्य ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है. 14 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में ही रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से निकलकर फिर से मेष राशि में आएंगे, तब खरमास समाप्त होगा.मुहूर्तों का विशेष महत्व हर शुभ कार्य को करने के पूर्व मुहूर्त देखा जाता है. विशेष रूप से मांगलिक कार्यों में इसकी अधिक महत्ता होती है.

नागपुरः इस वर्ष मांगलिक कार्यों में कोविड के साथ-साथ ग्रहों की चाल भी विवाह के इच्छुक युगलों के लिए बाधक बन रही है.

पहले गुरु, फिर शुक्र के अस्त होने के बाद अब खरमास प्रारंभ हो चुका है. खरमास मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में शहनाइयों की गूंज एक माह बाद ही सुनाई देगी. हालांकि परिवारों में यह चिंता है कि कोविड संक्रमण का बढ़ता प्रकोप इसमें भी खलल न डाल दे.

18 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं. इस संबंध में पं. उमेश तिवारी ने बताया कि पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा. 14 मार्च की शाम सूर्य ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है. 14 अप्रैल तक सूर्य मीन राशि में ही रहेंगे. 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से निकलकर फिर से मेष राशि में आएंगे, तब खरमास समाप्त होगा.

मुहूर्तों का विशेष महत्व हर शुभ कार्य को करने के पूर्व मुहूर्त देखा जाता है. विशेष रूप से मांगलिक कार्यों में इसकी अधिक महत्ता होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास या गुरु और शुक्र तारा अस्त होने के दौरान या देवशयनी अवधि में मांगलिक कार्य नहीं होते.

इस वर्ष गुरु ग्रह 19 जनवरी 2021 को अस्त हुए थे जो 16 फरवरी 2021 को उदित हो गए, लेकिन इसी दिन यानी 16 फरवरी को शुक्र ग्रह अस्त हो गया जो अब चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 18 अप्रैल 2021 को उदित होगा. ऐसे में विवाह का शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल के बाद का ही है. 

कब-कब हैं शुभ मुहूर्त

अप्रैल - 18, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30 मई - 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 जून - 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24 जुलाई - 1, 2, 7, 13 और 15 नवंबर - 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 दिसंबर - 1, 2, 6, 7, 11 और 13

टॅग्स :दिल्लीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स