लाइव न्यूज़ :

July 2023 Vrat Tyohar List: जुलाई मास में शुरू हो रहा है पवित्र श्रावण मास, देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2023 16:36 IST

जुलाई महीने की शुरूआत जहां शनि प्रदोष व्रत और जया पार्वती व्रत के साथ हो रही है तो माह का अंत सावन के चौथे सोमवार के साथ होगा।

Open in App

July 2023 Festival Calendar: हिंदू व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से जुलाई माह 2023 बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस महीने की शुरूआत जहां शनि प्रदोष व्रत और जया पार्वती व्रत के साथ हो रही है तो माह का अंत सावन के चौथे सोमवार के साथ होगा। जुलाई की शुरूआत से ही श्रावण मास प्रारंभ हो जाएगा। यह माह भगवान शिवजी को समर्पित है।

 इस महीने पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत और श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा जुलाई में कामिका एकादशी और पद्मिनी एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही इस महीने गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। गुरु की पूजा की जाती है। जुलाई माह में ही अधिकमास लग रहा है। ऐसे में श्रावण माह 58 दिनों का होगा। इसी महीने सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 

जुलाई 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची

1 जुलाई 2023, शनिवर - शनि प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत2 जुलाई 2023, रविवार- कोकिला व्रत3 जुलाई 2023, सोमवार- आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा4 जुलाई 2023, मंगलवार - सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत6 जुलाई 2023, गुरुवार - गजानन संकष्टी चतुर्थी7 जुलाई 2023, शुक्रवार - पंचक शुरू9 जुलाई 2023, रविवार - कालाष्टमी, भानु सप्तमी10 जुलाई 2023, सोमवार - पहला सावन सोमवार11 जुलाई 2023, मंगलवार - दूसरा मंगला गौरी व्रत13 जुलाई 2023, गुरुवार - कामिका एकादशी14 जुलाई 2023, शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत15 जुलाई 2023, शनिवार - सावन मासिक शिवरात्रि16 जुलाई 2023, रविवार - कर्क संक्रांति17 जुलाई 2023, सोमवार - श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या18 जुलाई 2023, मंगलवार - अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत21 जुलाई 2023, शुक्रवार - विनायक चतुर्थी24 जुलाई 2023, सोमवार - तीसरा सावन सोमवार25 जुलाई 2023, मंगलवार - चौथा मंगला गौरी व्रत29 जुलाई 2023, शनिवार - पद्मिनी एकादशी30 जुलाई 2023, रविवार - रवि प्रदोष व्रत31 जुलाई 2023, सोमवार - चौथा सावन सोमवार

टॅग्स :सावनभगवान शिवहिंदू त्योहारएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल